इंदिरा गांधी की जयंती पर हजारों लोगों ने लिया सद्भावना रैली में हिस्सा

    20-Nov-2023
Total Views |
  • सद्भावना रैली इतवारी शहीद चौक, चितार ओली , बडकस चौक, महाल, शिवाजी पुतला से शुरू हुई
  • देवडिया कांग्रेस भवन में रैली का समापन हुआ
indira-gandhi-tribute-peace-rally-nagpur - Abhijeet Bharat 
नागपुर : रविवार को नागपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी और राष्ट्रीय युवा फ्रंट की ओर से इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर सद्भावना रैली का आयोजन किया गया। शहीद चौक इतवारी से रैली प्रारंभ हुई। इस असवर पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विलासराव मुत्तेमवार, शहर अध्यक्ष विधायक विकास ठाकरे, विधायक एड अभिजीत वंजारी, राष्ट्रीय युवा फ्रंट के अध्यक्ष और आयोजक पिंटू बागड़ी, राज्य सोशल मीडिया अध्यक्ष विशाल मुत्तेमवार, उत्तर भारत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उमाकांत अग्निहोत्री, उद्योग एवं वाणिज्य प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अतुल कोटेचा, प्रभारी रमन पैगवार, डॉ. गजराज हटेवार, संजय महाकालकर, प्रशात धवड़, रिंकू जैन, बंटी शेलके, दिनेश बानाबाकोडे, महिला अध्यक्ष नैश अली, सेवादल अध्यक्ष प्रवीण आगरे, अनिरुद्ध पांडे, वसीम खान का स्वागत पिंटू बागड़ी ने तिरंगे रंग का दुपट्टा देकर किया।
 
उसके बाद शहीद चौक से देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन करते हुए भव्य झांकी एवं बैंड बाजे के साथ सद्भावना रैली शहीद चैक से चितार ओली, बड़कस चौक, महाल, शिवाजी पुतला से होते हुए गुज़री। हजारों की संख्या में लोगों और कार्यकर्ताओं ने रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। देवडिया कांग्रेस भवन में रैली समाप्त हुई। राष्ट्रीय युवा फ्रंट के कार्यकर्ताओं द्वारा "देश संविधान से चलेगा", "हम सब भारतीय हैं, मिलकर देश चलाना है", "नया ख़ून बदलाव लाएगा", "देश को इनपे गर्व है ऐसी मिसाल कहीं नहीं" जैसे विभिन्न झांकियां और गाने प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने इंदिरा गांधी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं संगठक पिंटू बागड़ी 38 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के माध्यम से इंदिरा गांधी की झांकी का आयोजन करते आ रहे हैं। लेकिन ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने कभी पार्टी पद या टिकट की मांग नहीं की। ऐसे कार्यकर्ताओं की बदौलत कांग्रेस पार्टी को और भी मजबूत होना है।
 
कई वर्षों से पिंटू बांगड़ी का निस्वार्थ कार्य रहा है। ठाकरे ने आगे कहा कि इंदिरा जी के मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही भारत आज दुनिया में एक मजबूत और सक्षम राष्ट्र के रूप में खड़ा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विलासराव मुत्तेमवार ने कहा कि इंदिरा जी को आयरन लेडी कहा जाता है क्योंकि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को कभी न भूलने वाला सबक सिखाया और उस देश को दो भागों में विभाजित किया। बांग्लादेश नया राष्ट्र बना। इंदिराजी ने 14 बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। इंदिराजी प्रकृति प्रेमी थीं, उन्होंने गरीबी हटाओ के नारे के साथ गरीबों के लिए विविध कल्याणकारी योजनाएं बनाई और इन योजनाओं का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया। आज हमें इंदिरा जी के कार्यों की सराहना करनी चाहिए और लोगों को इंदिरा जी द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताना चाहिए और पार्टी को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करना चाहिए। ऐसा करने पर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा फ्रंट के अध्यक्ष एवं संयोजक पिंटू बागड़ी एवं प्रभारी रमन पैगवार ने किया।
 
सदभावना रैली में महेश श्रीवास, आशिष दिक्षित, ब्लाॅक अध्यक्ष गोपाल पटटम, अब्दुल शकील, एड अभय रणदिवे, मिलींद दुपारे, पंकज निघोट, पंकज थोरात, उमेश शाहू, प्रा.हरीष खंडाईत, युवराज वैद्य, रवि गाडगे पाटिल, नारायण पौनीकर, वासुदेव ढोके, ईरशाद मलिक, जाॅन थाॅमस, नरेश खडसे, हेमंत चैधरी, मामा राऊत, मनीष चांदेकर, विवेक निकोसे, राजा चिलाटे, प्रभाकर खापरे, अब्दुल गफफार शेख, सुरेश आगरेकर, दिलीप गांधी, दिनेश पारेख, गिता जलगावकर, सुनिता ढोले, ममता बाजपेई, अनमोल व्यास, ओम शाहीर, प्रशांत भुरडे, गोपाल पटटम मदन गौर, राजकुमार बाथो, राजा चिलाटे, कुंदा हरडे, निर्मला बोरकर, स्नेहल दहीकर, सुनिल दहीकर, दुर्गेश पद्यान,प्रकाश लायसे, सुशिल श्रीवास्तव, अशोक जर्मन, अशोक धापोडकर, संगीता तलमले, विनोद गुप्ता, कुमार बावनकर, दिलीप खैरवार, आशा खोडे, मधु सोनी, मनीष उमरेडकर, मनोज नौकरकर, रवि पराते, विद्यासागर त्रिपाठी के साथ साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी गण उपस्थित थे।