Nagpur Crime : मारपीट के दौरान धक्का लगने पर युवक की मौत

19 Nov 2023 14:48:18

nagpur-crime-assault-death-kailash-kawale - Abhijeet Bharat 
नागपुर : लड़ाई के दौरान धक्का लगने से गट्टू पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना हिंगना पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई है। मृतक की पहचान कैलाश चंद्रभान कावले (41) जामठा, वार्ड 3, हिंगना निवासी के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने धक्का देने वाले युवक के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत उर्फ कुशल विष्णु मेश्राम (25) वार्ड 2, जामठा निवासी के रूप में हुई है। कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपी भरत एक निजी कॉलेज में काम करता है। कैलाश हमेशा बीमार रहता था।
 
गुरुवार शाम को जूनि बस्ती, जामठा इलाके में दो लोगों के बीच विवाद हो गया। यह जानते हुए भी कि कैलाश बीमार है, बहस बढ़ने पर आरोपी ने उसे जोर से धक्का दे दिया। इससे कैलाश गट्टू के ऊपर गिर गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैलाश के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने पर उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आगे की जांच चल रही है।
Powered By Sangraha 9.0