नागपुर : नागपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी और राष्ट्रीय युवा मोर्चा की संयुक्त पहल पर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी राष्ट्रमाता इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार सुबह 10 बजे शहीद चौक, इतवारी में एक सद्भावना रैली का आयोजन किया गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री विलासराव मुत्तेमवार, शहर अध्यक्ष व विकास ठाकरे, विधायक एड अभिजीत वंजारी, राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष व संयोजक पिंटू बागड़ी, प्रदेश प्रतिनिधि विशाल मुत्तेमवार, उमाकांत अग्निहोत्री, अतुल कोटेचा की उपस्थिति में सदभावना रैली विविध जाकियों द्वारा ईतवारी शहीद चौक से चितार ओली, बडकस चौक, महाल, शिवाजी पुतला से होते हुए देवडिया भवन में समाप्त होगी। प्रधान महासचिव डॉ. गजराज हटेवार ने इस सद्भावना रैली में बड़ी संख्या में पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों, नगरसेवकों, प्रदेश पदाधिकारियों, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, मनपा के इच्छुक उम्मीदवारों को शामिल होने का आवाहन किया।