Maharashtra : एसटी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा ; राज्य सरकार ने की 6 हजार रुपए बोनस की घोषणा

10 Nov 2023 14:49:03
 
Diwali gift to ST employees State government announced bonus of Rs 6 thousand - Abhijeet Bharat
 
 
अमरावती : एसटी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इस साल राज्य सरकार की ओर से उनकी दिवाली मीठी की जाएगी। दरअसल, शिंदे सरकार ने एसटी कर्मचारियों के लिए 6 हजार रुपये का दिवाली बोनस देने का ऐलान किया है। सभी एसटी कर्मचारियों और अधिकारियों को 6 हजार रुपये का बोनस मिलेगा। पिछले साल कर्मचारियों को 5 हजार रुपये बोनस देने की घोषणा की गई थी।
 
पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष एक हजार की वृद्धि
 
शिंदे सरकार ने पिछले साल के मुकाबले एसटी कर्मचारियों का बोनस 1 हजार रुपये बढ़ा दिया है। एसटी संगठनों ने इस साल कुल 15,000 रुपये दिवाली बोनस की मांग की थी। हालांकि शिंदे सरकार ने यह मांग नहीं मानी है। लेकिन अब बोनस बढ़ने से एसटी कर्मचारियों में संतुष्टि का माहौल है।
 
कर्मचारियों का आंदोलन का आह्वान
 
कुछ दिन पहले गुणरत्न सदावर्ते ने सातवें वेतन आयोग और विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। एसटी स्टाफ की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। मंत्री उदय सामंत एसटी कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा था कि उदय सामंत कर्मचारियों के संपर्क में हैं और वे इसका समाधान निकालेंगे।
 
CIDCO कर्मचारियों को छप्पर फाड़कर मिला बोनस
 
CIDCO कर्मचारियों के लिए 50 हजार के बोनस का ऐलान किया गया है। दिवाली के मौके पर CIDCO प्रशासन ने CIDCO कर्मचारियों को 50 हजार रुपये बोनस देने की घोषणा की है। यह निगमों में सबसे अधिक बोनस है। बोनस मिलते ही सिडको कर्मचारियों ने कार्यालय के नीचे आतिशबाजी की। कर्मचारियों ने एक-दूसरे के गले मिलकर जश्न मनाया। इस भारी भरकम बोनस के साथ सिडको कर्मचारी दिवाली मनाने जा रहे हैं।
Powered By Sangraha 9.0