Photo Story : जारंगे पाटिल की अपील पर पूरे महाराष्ट्र में क्रांति की लहर

    01-Nov-2023
Total Views |
 
maratha-community-uprising-maharashtra - Abhijeet Bharat
 
जारंगे पाटिल की अपील पर पूरे महाराष्ट्र में क्रांति की लहर दौड़ रही है। राज्य के अलग अलग शहरों, कस्बों और गांवों में मराठा समुदाय के आंदोलनकारी श्रृंखलाबद्ध भूख हड़ताल और आमरण भूख हड़ताल कर रहे हैं। सकल मराठा समाज की बैठक के पश्चात मंगलवार से शृंखलाबद्ध उपवास शुरू किया गया। सकल मराठा समाज के सदस्यों ने सुबह 9 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा, गांधी गेट पर आदरांजली अर्पित की जिसके पश्चात हड़ताल प्रारंभ हुआ।