Nagur : नारायणी शक्ति फाउंडेशन ने वैदिक अनुसंधान वेधशाला को दी भेंट

19 Oct 2023 15:22:36
 
narayani-shakti-foundation-vedic-research-center - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : नारायण शक्ति फाउंडेशन ने सोने गांव स्थित वैदिक अनुसंधान वेधशाला, नागपुर को भेंट दी। सभी प्रांतों के विद्यार्थी यहां वेद की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। विद्यार्थी स्कूली शिक्षा के साथ-साथ वेदों का ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। संस्था के सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों के साथ काफी समय बिताया एवं उनके गुरु श्री लीगदे गुरुजी से विद्यार्थियों की संपूर्ण जानकारी प्राप्त की तथा विद्यार्थियों ने स्वस्वर वेदों के मंत्रों का उच्चारण कर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
छात्रों को अंग वस्त्र एवं उनकी आवश्यकता की सामग्री संस्था द्वारा प्रदान की गई। संस्था की अध्यक्षा डॉक्टर प्रेमलता तिवारी ने कहा कि दूर दूर के प्रांतों से आए ऐसे लगन शील विद्यार्थियों पर ही आगे धर्म रक्षा की उत्तरदायित्व इन्हीं पर है। उत्तम संस्कारों से ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है। उपाध्यक्ष मीनल डेहरिया एवं मीरा ताई कुलर्कणीय के मार्गदर्शन में यह कार्य संपन्न हुआ। कोषाध्यक्ष। एकता शर्मा, सचिव मानसी ओझा, तेजिंदर वेणुगोपाल, ममता दुबे, हेमलता शर्मा, रेणुका गौतम प्रार्थना द्विवेदी, माधुरी तिवारी, निरंजन। गांधी वंदना दुबे, मधु गौतम, एडवोकेट ममता शुक्ला ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया। धन्यवाद।
Powered By Sangraha 9.0