नागपुर : नवरात्रि के कुछ ही दिन बाकी है। जिसके लिए सभी के घरों माता रानी के आगमन की तैयारियां शुरू है। इसी बीच, नागपुर के समता नगर इलाके में खुदाई के दौरान एक काले पत्थर की प्राचीन मूर्ति निकली है जिसे सभी देखने वाले माता रानी का मुखौटा कहकर संबोधित कर रहे है। प्राचीन मूर्ति के इस तरह प्रकट होने से घटस्थापना के पहले ही माता रानी के दर्शन देने की बात लोग कह रहे है।
उमड़ी लोगों की भीड़
दरअसल, समता नगर के एक प्लाट में जब घर की खुदाई चल रही थी तभी एक मजदूर को जमीन के अंदर किसी चीज से टकराये जैसा महसूस हुआ। जब उसने वह जगह खोदी और मिटटी हटाकर देखी तो काले पत्थर की एक प्राचीन मूर्ति नजर आई। यह खबर जब आग की तरह पुरे शहर में फैली तब शहर के विभिन्न इलाकों से लोग इस मूर्ति को देखने के लिए आ रहे है। प्राचीन मूर्ति के सामने आने के बाद से ही सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात किया गया है और पुरातत्व विभाग द्वारा इसकी जांच की जा रही है। फ़िलहाल जिस प्लाट पर यह मूर्ति निकली है उसके मालिक ईश्वर गणेश महोदे ने मंदिर के लिए 10*10 की जगह देने की बात कही है।