Deven Bharti ने मुंबई विशेष पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाला

    05-Jan-2023
Total Views |

IPS Officer Deven Bharti
(Image Credit: Twitter)
 
मुंबई:
 
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब विशेष पुलिस आयुक्त (Special Commissioner of Police) की यहां नियुक्ति की गई है। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी देवेन भारती (IPS Officer Deven Bharti) को मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार डरा सौंपी गई जिम्मेदारी को संभालने के लिए IPS देवेन भारती गुरुवार को मुंबई पुलिस आयुक्त के कार्यालय पहुंचे। कार्यालय जाने से पहले उन्होंने कानून और लोक व्यवस्था विभाग के Joint CP सत्यनारायण चौधरी और पुलिस आयुक्त विवेक फंसलकर से मुलाकात की। राज्य सरकार के आदेश पर अब सभी संयुक्त पुलिस आयुक्त विशेष आयुक्त (Joint Commissioner of Police Special Commissioner) देवेन भारती को रिपोर्ट करेंगे। देवेन भारती ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्हें उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है।
 
कौन है IPS देवेन भारती?
 
1994 बैच के IPS अधिकारी 54 वर्षीय देवेन भारती (IPS Officer Deven Bharti) मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के निवासी है। उन्होंने झारखंड से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की और दिल्ली पब्लिक स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से डिग्री हासिल की। उन्होंने मुंबई में DCP, Zone 9 और क्राइम ब्रांच के DCP के तौर पर भी काम किया है। वह राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) और महाराष्ट्र ATS के प्रमुख भी रह चुके है। राज्य सुरक्षा निगम में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में भी कार्यभार संभाल चुके है।