Padma Awards 2023: महाराष्ट्र को मिले 12 पद्म पुरस्कार; जाकिर हुसैन पद्म विभूषण से सम्मानित

26 Jan 2023 09:27:00

Padma Awards 2023
(Image Credit: Interenet)
 
मुंबई:
 
भारत के सर्वोच्च नागरिक पद्म पुरस्कारों की घोषणा (Padma Awards 2023 Winners List) बुधवार को की गई। इस दौरान प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन को पद्म विभूषण, उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला, प्रसिद्ध भारतीय सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी दीपक धर और प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण और महाराष्ट्र के आठ अन्य गणमान्य व्यक्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इस तरह महाराष्ट्र को कुल 12 पद्म पुरस्कार प्राप्त हुए।
 
आपको बता दें, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में माने जाने वाले पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2023 Winners List) की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा की जाती है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन को संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाली प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर, प्रसिद्ध उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला और दीपक धर को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
 
 
साथ ही, भिकू रामजी इदाते और गजानन माने को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य (Padma Awards 2023 Winners List) के लिए, राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत) व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में, कला के क्षेत्र में गढ़चिरौली के जाने-माने झाडीपट्टी रंगकर्मी परशुराम खुने, प्रसिद्ध सिने साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अभिनेत्री रवीना टंडन और कुमी वाडिया, साहित्यकार और शिक्षाविद प्रभाकर, मंडे और रमेश पतंगे को पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
 
इस साल देश में कुल 106 गणमान्य व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इनमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। इसके साथ ही 19 महिलाएं और 2 विदेशी नागरिक हैं। 7 गणमान्य व्यक्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
Powered By Sangraha 9.0