कंझावला कांड: 2023 का पहला दिन! मिली नग्न अवस्था में लड़की की लाश; जानें पूरा मामला

    02-Jan-2023
Total Views |
-लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटने का मामला
-इस घटना में फटे लड़की के कपड़े और चील गया शरीर का पिछले हिस्सा
 
in kanjhawala incident girl naked body found
Image source: Twitter
 
नई दिल्ली: जहां नए साल का पहला दिन लोगों के लिए नई सुबह और नई उम्मीद लेकर आया वहीं दिल्ली के कंझावला से एक परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक 20 वर्षीय स्कूटी सवार लड़की को कार ने न केवल टक्कर मारी बल्कि उसे कई किलोमीटर तक घसीटते हुए लेकर गई। इस घटना में लड़की की मौत हो गई और उसकी लाश नग्न अवस्था में मिली। आउटर डिस्ट्रिक्ट डीसीपी हरेंद्र के सिंह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद लड़की की हालत इतनी खराब हो गई थी कि घसीटने के बाद उसके कपड़े फट गए और शरीर का पिछला हिस्सा तक छील गया। (In Kanjhawala Incident girl naked body found)
 
 
अफवाह है कि इस मामले में मर्डर और गैंगरेप यानी आईपीसी की धारा 302/376 लगाई गई है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम होना बाकी है। पोस्टमार्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, 'हमारी जांच के अनुसार, यह एक घातक दुर्घटना थी। कार में मौजूद सभी पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। डॉक्टरों के रक बोर्ड के माध्यम से लड़की का पोस्टमार्टम किया जाएगा।' (In Kanjhawala Incident girl naked body found)
 
1 जनवरी यानी रविवार को हुई इस घटना से गुस्साए लोगों ने सुल्तानपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
 
 
पकड़े गए पांचों आरोपी
 
रविवार की सुबह कंझावला थाने में पीसीआर कॉल आया कि एक कार को एक शव के साथ घसीटते हुए देखा गया है। सुबह 4:11 बजे एक और पीसीआर कॉल आई, जिसमें लड़की का शव सड़क पर पड़ा होने की बात कही गई। उसके बाद, पुलिस ने पिकेट पर तैनात अधिकारियों को सतर्क किया और वाहन की तलाशी अभियान शुरू किया गया। लड़की के शव को SGM अस्पताल मंगोलपुरी भेजा गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को आगे अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। इस बीच, संदिग्ध कार का भी पता लगा लिया गया और पांचों लोगों को उनके घरों से पकड़ लिया गया। (In Kanjhawala Incident girl naked body found)
 
 
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
 
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में लड़की बलेनो कार के पहले पहिए में फंसी नजर आ रही है। कार चालक भी उसे सड़क पर घसीटता दिख रहा है। कंझावला इलाके का यह सीसीटीवी फुटेज तड़के 3:30 बजे का है। सीसीटीवी में लाडपुर गांव से थोड़ा आगे ये कार यू-टर्न लेती दिख रही है। फिर यह कार तोसी गांव की ओर मुड़ गई थी। पहले पहिए में एक लड़की की लाश नजर आ रही है। (In Kanjhawala Incident girl naked body found) 
 
चश्मदीद ने बताया आंखों देखा हाल
 
कंझावला में हुए इस भयानक घटना को लाडपुर गांव के दीपक दहिया ने देखा था। दीपक सुबह दूध लेने के लिए उठा था उसने आंखों देखा हाल सुनाया और बताया कि कार में सवार लोगों ने वाहन के नीचे फंसी लड़की के शव को 18 से 20 किलोमीटर तक घसीटा और करीब डेढ़ घंटे तक कार चलाई। उसने कहा, 'सुबह के 3:20 बज रहे थे...मैं दुकान के बाहर खड़ा था जब मैंने करीब 100 मीटर दूर एक वाहन से तेज आवाज सुनी। पहले मुझे लगा कि यह टायर फट गया है। जैसे ही कार आगे बढ़ी, मैंने एक शव देखा घसीटा जा रहा है। मैंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।' (In Kanjhawala Incident girl naked body found)
 
कार को रोकने की कोशिश की गई; लेकिन...
 
उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद साढ़े तीन बजे के करीब कार ने यू-टर्न ले लिया और लड़की की लाश अभी भी वाहन के नीचे फंसी हुई थी। दहिया ने कहा कि आरोपी बार-बार यू-टर्न लेकर लगभग 4-5 किलोमीटर की सड़क पर गाड़ी चलाते रहे। उन्होंने कहा, 'मैंने उन्हें कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने वाहन नहीं रोका। करीब डेढ़ घंटे तक वे लड़की के शव को करीब 20 किमी तक ले गए।' दहिया ने कहा कि उन्होंने अपनी बाइक से कार का पीछा भी किया और वह पुलिस के संपर्क में हैं। करीब डेढ़ घंटे बाद कंझावला रोड पर ज्योति गांव के पास शव कार से गिर गया, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। दहिया ने आगे जोर देकर कहा, "यह सिर्फ एक दुर्घटना नहीं हो सकती।"(In Kanjhawala Incident girl naked body found)
 
बिलखती मां ने किया सवालमृतका इवेंट प्लानर के रूप में काम करती थी। 31 दिसंबर की रात जब उसने अपनी मां से बात की तब भी वह काम के सिलसिले में बाहर थी। इस घटना से मां सहम गई है और बिलखते हुई मां ने कहा, 'रात करीब 9 बजे मेरी उससे बातचीत हुई और उसने कहा कि वह 3-4 बजे तक लौट आएगी।' उसकी मां ने बताया, 'सुबह मुझे एक फोन आया। पुलिस ने दुर्घटना के बारे में सूचित किया। मुझे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और इंतजार कराया गया। जब मेरा भाई पुलिस स्टेशन पहुंचा, तो उसे मेरी बेटी की मौत के बारे में बताया गया। मेरे भाई ने मुझे इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी हमारे परिवार में अकेली कमाने वाली सदस्य थी। उसने इतने सारे कपड़े पहने हुए थे, लेकिन उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था, यह किस तरह का हादसा था।' (In Kanjhawala Incident girl naked body found)
 
 
महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस
 
दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी मामले का संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया। स्वाति मालीवाल ने कहा, ''दिल्ली के कंझावला में एक लड़की की नग्न लाश मिली, बताया जा रहा है कि कुछ लड़के नशे की हालत में उसकी स्कूटी को कार से टक्कर मार कर कई किलोमीटर तक घसीटते चले गए। यह मामला बहुत खतरनाक है, मैं दिल्ली पुलिस को पेशी समन जारी कर रही हूं। पूरा सच सामने आना चाहिए। (In Kanjhawala Incident girl naked body found)
 
प्रबंधन पर उठाए सवाल
 
स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया कि वाहन में पांच लोग नशे में थे। यह बहुत ही परेशान करने वाली घटना है कि एक लड़की को एक कार ने टक्कर मारी और फिर सड़क पर घसीटा। कार में पांच लोग सवार थे जो बुरी तरह से नशे में थे। मैंने दिल्ली पुलिस को फोन करके पूछा है कि लड़की को न्याय कैसे मिलेगा? दूसरी बात, मैं पूछना चाहती हूं कि लड़की को कई किलोमीटर तक घसीटने के बावजूद कोई चेकपोस्ट कुछ नहीं कर पाया। नशे में धुत लोगों को किसी ने नहीं रोका। यह बहुत ही डरावनी और चौंकाने वाली घटना है।' (In Kanjhawala Incident girl naked body found)