NDRF का 18वां स्थापना दिवस आज, जानें क्यों हुई थी शुरुआत
19-Jan-2023
Total Views |
(Image Source : Internet)
नई दिल्ली :
भारत में हर साल 19 जनवरी को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) दिवस मनाया जाता है। नई दिल्ली में स्थित मुख्यालय के अलावा देश के विभिन्न यूनिट में इस दिन पर विशेष समारोह का आयोजन किया जाता है।
क्यों हुई NDRF की स्थापना ?
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की स्थापना 19 जनवरी 2006 में 8 बटालियन के साथ की गई। वर्तमान में NDRF के पास कुल 12 बटालियन होने के साथ हर एक बटालियन में 1149 सैनिक बल है। 90 के दशक में भारत के कुछ हिस्सों में प्राकृतिक आपदा के कहर को देखते हुए इसकी स्थापना की गई। स्थापना का उद्देश्य भारतीय सैनिक बल (Indian Army) पर अतिरिक्त भार न आये इस वजह से बल को स्थापित किया गया। भारत ने अमेरिका से प्रेरणा लेते हुए नैसर्गिक आपदा से निपटने के लिए एक विशेष बल का गठन किया।
पिछले कई सालों में भारत के विभिन्न क्षेत्रों में आई गंभीर प्राकृतिक आपदाओं जैसे ओडिशा का सुपर साइक्लोन (1999), गुजरात भूकंप (2001) और हिंद महासागर सुनामी (2004) आदि का NDRF ने दृढ़ता से सामना किया है। और आज भी देशवासियों की सुरक्षा के लिए तत्परता से कार्य कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के 18वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।