अब बिना किसी दस्तावेज के हो सकेगा आधार अपडेट; सिर्फ पड़ेगी 'HOF' की जरूरत

    12-Jan-2023
Total Views |

with the Help of head of the Family now you can Update your Aadhaar
Image Source: Internet
 
नई दिल्ली: भारत के नागरिकों के लिए आधार कार्ड एक ऐसा व्यक्तिगत सबूत हैं जो हर जरुरी दस्तावेज में जोड़ा जाता है। जब आधार कार्ड बनाने की शुरुआत हुई थी तब कई लोगों को इसे बनाने में कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। दरअसल, UIDAI ने आधार कार्ड धारकों के लिए एक विशेष सेवा शुरू की है।
 
देश में कई ऐसे लोग हैं जिनके नाम पर एड्रेस प्रूफ नहीं है, लेकिन जब भी उन्हें अपने आधार में अपना पता अपडेट कराना होता है तो उन्हें दिक्कत होती है। ऐसे आधार धारकों की परेशानी को समझते हुए UIDAI ने एक नई सर्विस लॉन्च की है। आप अपने परिवार के मुखिया (HOF) के माध्यम से आधार को अपडेट कर सकते हैं। आधार अपडेट करने के लिए आपको केवल परिवार के मुखिया की अनुमति लेनी होगी। आधार की इस सेवा से ऐसे लोगों को मदद मिलेगी जिनके पास प्रमाण के लिए कोई अन्य दस्तावेज नहीं है।
 
अब UIDAI ने 'परिवार के मुखिया' की आधार आधारित वैलिडेशन प्रोसेस के माध्यम से आधार जानकारी को अपडेट करने के लिए एक नई सेवा शुरू की है। जिन लोगों के नाम पर एड्रेस प्रूफ नहीं है उनके लिए 'परिवार के मुखिया' के आधार पर जानकारी अपडेट करने का तरीका उपयोगी होगा। परिवार के मुखिया के रिश्तेदार जैसे बच्चे, पति/पत्नी, माता-पिता आदि इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। यदि उसके नाम पर कोई पता प्रमाण नहीं है, तो परिवार का मुखिया अपने नाम से सहायक दस्तावेज प्रदान कर सकता है। ऐसा करने से आधार कार्ड अपडेट हो जाएगा।
 
HOF के 'Self Declaration' से भी बन जाएगा काम
 
आधार को परिवार के मुखिया द्वारा राशन कार्ड, मार्कशीट, विवाह प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आदि जैसे दस्तावेजों के साथ अपडेट किया जाएगा। इन दस्तावेजों से आप अपने रिश्तेदार या परिवार के मुखिया के साथ संबंध साबित कर सकेंगे। अगर रिश्ते का ऐसा कोई सबूत नहीं है तो ऐसे मामलों में परिवार का मुखिया स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration) दे सकता है। आधार अपडेट करने का यह तरीका उन लोगों के काम आएगा जो काम के लिए दूसरे शहरों में शिफ्ट होते हैं। आप इस https://myaadhaar.uidai.gov.in/ लिंक पर जाकर अपना आधार अपडेट कर सकते हैं।