SBI में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! 5000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती

07 Sep 2022 14:58:23

SBI Recruitment Notification 2022 (Image Credit: Internet) 
 
नई दिल्ली :
 
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक (SBI Recruitment 2022) में अगर आप नौकरी पाए चाहते हैं तो स्टेट बँक ऑफ इंडिया (SBI) आपको दे रहा है सुनहरा मौका! दरअसल, स्टेट बँक ऑफ इंडिया (SBI) में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (SBI Recruitment 2022) जारी किया गया है | इसके तहत क्लर्क कॅटगरी जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री) पदों पर भर्ती (SBI Recruitment 2022) के लिए इच्छुक उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर 2022 यानी आज से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार (SBI Recruitment 2022) SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/careers या https://www.sbi.co.in/careers पर जाकर आवेदन कर सकते है| आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2022 है।
 
मुंबई सहित पूर्वोत्तर महाराष्ट्र, लखनऊ और भोपाल में सर्वाधिक रिक्त पद हैं। इसके अलावा अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, पश्चिम बंगाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, केरल और लखनऊ की SBI शाखाओं (SBI Recruitment 2022) में 5008 पदों पर नियुक्ति की जाने वाली है। आवेदन प्रक्रिया (SBI Recruitment 2022) पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन एग्जाम देना होगा जो इस साल नवंबर में आयोजित किये जाने की संभावना है।
  • रोजगार का प्रकार : सेमी गवर्नमेंट
  • रिक्त पद : 5008
  • पद का नाम : क्लर्क कॅटगरी जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सहायता और बिक्री)
  • आधिकारिक वेबसाइट : https://www.sbi.co.in/careers
  • आवेदन करने का तरीका : ऑनलाइन
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू : 7 सितंबर 2022
  • आवेदन करने की आखरी तारीख़ : 27 सितंबर 2022
आयु सीमा:
 
न्यूनतम आयु : 20 वर्ष
अधिकतम आयु : 28 वर्ष
 
आवेदन शुल्क
 
SC/ST/ESM/DE/PwBDSM कैटेगरी के उम्मीदवारों (SBI Recruitment 2022) को शुल्क माफ है| वहीं, General/ OBC/ EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क भरना होगा।
 
कैसे आवेदन करें ? (SBI Recruitment 2022)
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.sbi.co.in/careers पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको 'RECRUITMENT OF JUNIOR ASSOCIATES (CUSTOMER SUPPORT & SALES) टैब दिखेगा, इसमें (Apply Online from 07.09.2022 TO 27.09.2022) (Advertisement No: CRPD/CR/2022-23/15)'under Current Openings’ पर क्लिक करें |
  • अब आपका आवेदन एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा|
  • फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें |
  • आवेदन फॉर्म को एक बार पूरी तरह चेक कर लें, स्क्रीन पर उपलब्ध सभी सूचनाओं का पालन करें, आवेदन के बाद आपको पेमेंट गेटवे द्वारा आवेदन शुल्क भरना होगा।
  • शुल्क भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
Powered By Sangraha 9.0