Amche Bappa 2022 : प्रगति बाल गणेश उत्सव मंडल में 'Muscle Man' शिवस्वरूप बप्पा

07 Sep 2022 19:39:05

Amche Bappa 2022
 
नागपुर : हम सभी के दिमाग में भगवान गणेश का स्वरूप भली भांति छपा हुआ है। बावजूद इसके इंसान बप्पा को अपनी इच्छा के अनुसार स्वरूप देने की कोशिश करता है और इसमें वह कामयाब भी हुआ है। मार्केट में आपको बप्पा कई सुंदर और अनोखे रूप आपको देखने मिलेंगे। फिर चाहे वो गणेश भगवान का बाल स्वरूप हो या उनका मनमोहक बड़ा स्वरुप। इन सभी में उनका सूंड और निकला हुआ पेट समान होता है। शरीर के इन दो अहम अंगो के बिना हम बप्पा की कल्पना भी नहीं कर सकते है। लेकिन सदर स्थित श्री प्रगति बाल गणेश उत्सव मंडल ने इस बार ''Muscle Man' बप्पा की स्थापना कर सभी को स्तब्ध कर दिया है। उनका यह स्वरूप सभी को पसंद भी आ रहा है। बप्पा इस बार 'Muscle Man' शिवस्वरूप में नजर आ रहे है।
 

Amche Bappa 2022 
श्री प्रगति बाल गणेश मंडल सदर के जैन मंदिर के परिसर में स्थापित है। पिछले 17 सालों से मंडल भगवान गणेश की स्थापना करता आ रहा है। मंडल के अध्यक्ष का कहना है कि जब वह छोटे थे तब से बप्पा की स्थापना कर रहे है। इसीलिए मंडल का नाम 'श्री प्रगति बाल गणेश उत्सव मंडल' रखा गया है। मंडल को शहर में हमेशा उसकी विशिष्टता की वजह से जाना जाता है।
इस बार मंडल द्वारा 'Muscle Man' शिव स्वरूप बप्पा की स्थापना की गई। मंडल का कहना है कि उन्होंने इस बार की थीम शिव जी पर रखी गई है। शिव यानि बप्पा के पिताजी के स्वरूप में उन्हें (बप्पा को) स्थापित किया गया है। साथ ही मंडल ने भगवान शिवजी के प्रति भक्ति दिखाते हुए 'हर घर शंकर घर घर शंकर कंकर कंकर शंकर' का नारा भी दिया।
Powered By Sangraha 9.0