Maharashtra Cabinet Expansion: भगत सिंह कोश्यारी ने दिलाई 18 विधायकों को शपथ

09 Aug 2022 13:06:14

Maharashtra Cabinet Expansion
Image Source: Internet
 
मुंबई: पिछले महीने से लंबित शिंदे-फडणवीस सरकार के बहुचर्चित मंत्रिमंडल का विस्तार आज हो रहा है। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया। राजभवन के दरबार हॉल में शिंदे गुट के 9 और भाजपा के 9 मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे संपन्न हुआ।
 
 
राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इन 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। शिंदे गुट से तानाजी सावंत, उदय सामंत, संदीपन भुमरे, दादा भुसे, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, शंभूराज देसाई, संजय राठौड़, गुलाबराव पाटिल को कैबिनेट में जगह मिली है। जबकि भाजपा ने गिरीश महाजन, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, सुरेश खाड़े, राधाकृष्ण विखे पाटिल, अतुल सावे, रवींद्र चव्हाण, विजयकुमार गावित, मंगल प्रभात लोढ़ा को मौका दिया है।
 
 
इस शपथ ग्रहण समारोह से पहले देखा गया कि शिंदे गुट में सोमवार देर रात तक सभाएं चल रही थी। कैबिनेट विस्तार के पहले चरण में एकनाथ शिंदे कैंप के 9 विधायकों को ही मौका मिलेगा।
Powered By Sangraha 9.0