11 या 12 अगस्त किस दिन मनाई जाएगी राखी? जानें शुभ मुहूर्त...

    10-Aug-2022
Total Views |

Rakhsabandhan 2022 Shubh Muhurt Timings
(Image Credit: Internet/ Her Zindagi)
 
नागपुर:
 
प्यार, स्नेह, सम्मान और रक्षा से बंधे भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022)। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र की कामना करती है और भाई बहन की रक्षा का वादा करता है। देशभर में यह (Rakshabandhan 2022) त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार , श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022) का पर्व मनाने की परंपरा है। वैसे तो इस साल रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2022) का पर्व 11 अगस्त को पड़ रहा है लेकिन भद्रा काल और मुहूर्त की वजह से 11 और 12 अगस्त दोनों ही दिन राखी (Rakshabandhan 2022) मनाई जाएगी। दरअसल, 11 अगस्त को सुबह 10:38 बजे से रात तक भद्रा काल रहने वाला है। और भद्रा काल में बहने अपने भाई को राखी नहीं बांधती है।
 
भद्रा काल में क्यों नहीं बांधनी चाहिए राखी?
 
शास्त्रों के अनुसार, भद्रा भगवान सूर्य और छाया की पुत्री और शनि देव की बहन हैं। ऐसा कहा जाता है कि जब भद्रा का जन्म हुआ तो वह पूरे ब्रह्मांड को निगलने वाली थीं। वह हवन, यज्ञ और अन्य धार्मिक गतिविधियों जैसे शुभ कार्यों में बाधा उत्पन्न करती थी। इसलिए भद्रा काल में राखी (Rakshabandhan 2022) नहीं बांधनी चाहिए। भद्रा के समय को सख्ती से टालना चाहिए। मान्यता यह भी है कि भद्रा काल को नहीं मानने और इस दौरान शुभ कार्य करने से मनुष्य जीवन पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। भद्रा को मनाना अशुभ माना जाता है। इसलिए किसी भी महत्वपूर्ण अनुष्ठान को शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त और चौघड़िया देखी जाती है।
 
शुभ मुहूर्त (Rakshabandhan 2022)
  • पूर्णिमा तिथि शुरू - गुरुवार, 11 अगस्त, 2022 - सुबह 10:38 बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त - शुक्रवार, 12 अगस्त, 2022 - 07:05 पूर्वाह्न
  • रक्षा बंधन भाद्र समय - गुरुवार, 11 अगस्त, 2022 - सुबह 10:38 बजे
  • रक्षा बंधन भद्र समाप्त - गुरुवार, 11 अगस्त, 2022 - 08:51 अपराह्न
  • रक्षा बंधन शुभ मुहूर्त - गुरुवार, 11 अगस्त, 2022 - 08:51 अपराह्न से 09:12 बजे तक
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, 12 अगस्त को पूरे दिन राखी बांधी जा सकती है क्योंकि पूर्णिमा तिथि उदय तिथि होगी इसलिए 12 अगस्त को भी राखी मनाई जाएगी और अगर लोग 11 अगस्त को रक्षाबंधन मनाना चाहते हैं तो वे भद्रा समय के बाद मना सकते हैं।
 
12 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Rakshabandhan 2022) :
 
अभिजीत मुहूर्त - शुक्रवार, 12 अगस्त, सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक
शुभ चौघड़िया - शुक्रवार, 12 अगस्त, दोपहर 12:25 बजे से दोपहर 02:05 बजे तक