Maharashtra Monsoon Update: राज्य में अलर्ट जारी! कहीं भूस्खलन तो कहीं जलभराव

06 Jul 2022 13:33:53

Maharashtra Monsoon Update
Image Source: Internet
 
 
मुंबई: मुंबई भारी बारिश के चलते रेल, सड़क यातायात ठप हो गया है। एनडीआरएफ और अन्य बचाव टीम कार्य में जुटे हुए है। मध्य रेलवे सीपीआरओ शिवजी एम सुतार ने जानकरी देते हुए कहा, 'बारिश के कारण कई ट्रैक जलमग्न हो गए थे, ट्रेनें देरी से चल रही थीं लेकिन रुकी नहीं। हमारी टीमें साल भर मानसून की तैयारियों के लिए काम करती हैं। हमने उच्च क्षमता वाले अतिरिक्त पंप जोड़े, माइक्रो टनलिंग से मदद मिली।
 
 
रेलवे पर बारिश के प्रभाव पर बात करते हुए कहते है, 'हम रेलवे पुलिस की मदद ले रहे हैं, भीड़ प्रबंधन की योजना है। हमारा सोशल मीडिया देर से चलने वाली ट्रेनों के बारे में सूचित करता रहा जिससे भीड़ को नियंत्रित करके जनता और हमें मदद मिली।'
 
 
भारी बारिश के कारण कई ट्रैक जलमग्न हो गए है। ट्रेनें देरी से चल रही थीं लेकिन रुकी नहीं। आवाजाही जारी रहने पर स्टेशनों भीड़ उमड़ती देखी गई।
 
मुंबई के चेंबूर इलाके में भारी जलजमाव के कारण शहर में बारिश हो रही है।
 
 
मुंबई पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 'मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में भूस्खलन, तीन घर क्षतिग्रस्त, दो लोग घायल हो गए है। बचाव के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।'
 
 
काला नगर इलाके में भारी बारिश के बीच भीषण जलजमाव के कारण बढ़ा ट्रैफिक जाम हो गया है।
 
 
महाराष्ट्र के सतारा जिले के प्रतापगढ़ किले के पास भूस्खलन, कोई हताहत नहीं।
 
 
भारी बारिश के कारण आज पूरे मुंबई में 25 स्थानों पर जलभराव की सूचना है। बेस्ट बसों को जलभराव के कारण डायवर्ट किया गया।
 
 
ठाणे शहर में भारी बारिश, तलाओ पाली झील का जलस्तर बढ़ा।
 
 
जैसे ही भारी बारिश से शहर में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, मुंबई के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव दर्ज किया गया है। दादर क्षेत्र के दृश्य।
 
 
मुंबई में आज सुबह भारी बारिश हुई, बांद्रा से दृश्य।
 
 
जैसे ही भारी बारिश से शहर में आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, मुंबई के कई हिस्सों में गंभीर जलभराव दर्ज किया गया है। सायन क्षेत्र से दृश्य
 
Powered By Sangraha 9.0