उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नागपुर में भव्य स्वागत
05-Jul-2022
Total Views |
नागपुर :
महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शपथ लेने के बाद पहली बार मंगलवार को अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि नागपुर पहुंचे। नागपूर एयरपोर्ट पर भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल ताशों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए नागपुर एयरपोर्ट से लेकर धरमपेठ स्थित उनके निवास स्थान तक भव्य विजय रैली निकाली गई। इस विजय रैली का शहर के मुख्य चौराहों पर स्वागत किया गया।