अंबाझरी तालाब में टहलने गए और कभी नहीं लौटे

    04-Jul-2022
Total Views |
नागपुर: अंबाझरी तालाब में दो छात्रों के डूबकर मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर 1 बजे की है। इस हादसे परिसर में हड़कंप मच गया है। मृतक छात्र मिहिर शरद उके (20, इंदौरा निवासी) और चंद्रशेखर किशोर वाघमारे (20, लश्करीबाग निवासी) हैं।
 

two students drowned
 Image Source: Internet
 
 
क्या है पूरा मामला?
 
रविवार दोपहर मिहिर उके और चंद्रशेखर वाघमारे अंबाझरी तालाब के पास टहलने गए थे। उनके साथ अक्षय मेश्राम और प्रशिक भिडे भी थे। अंबाझरी तालाब क्षेत्र में घूमने के बाद कीचड़ के कारण चप्पल में कीचड़ लग गया। चप्पल धुलने के बहाने वे चारों तालाब में गए। जैसे ही मिहिर और चंद्रशेखर तालाब की सीढ़ियों से नीचे उतरे, उनका पैर फिसल गया और वे पानी में गिर गए। पानी गहरा होने के कारण वे ऊपर नहीं आ सके। उनके दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। लेकिन वे सफल नहीं हुए। उन्होंने क्षेत्र के अन्य नागरिकों से भी मदद की गुहार लगाई। पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नाक में पानी जाने से दोनों की मौत हो गई। इसके बाद अक्षय और प्रशिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अंबाझरी थाने की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के परिवारों को सूचित किया गया और पुलिस ने अचानक मौत का मामला दर्ज किया और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
टहलने गए और...
 
मिहिर, चंद्रशेखर, अक्षय और प्रशिक कई दिनों से दोस्त हैं और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। रविवार को मौसम सुहावना होने के कारण चारों अंबाझरी तालाब घूमने गए थे। घटना की जानकारी होने पर दोनों के परिजन सहमे हुए हैं। इसके अलावा अक्षय और प्रशिक दोस्तों के इस तरह अपनी आंखों के सामने चले जाने से सदमे में हैं।