Miss India 2022: 21 वर्षीय सिनी शेट्टी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज

04 Jul 2022 20:09:35

Miss India 2022 Sini Shetty
Image Source: Instagram
 
मुंबई: महीनों के इंतजार के बाद, देश को आखिरकार फेमिना मिस इंडिया 2022 मिल ही गई। यह कोई और नहीं बल्कि कर्नाटक की रहने वाली 21 वर्षीय सिनी शेट्टी है। इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले इवेंट 3 जुलाई को मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में हुआ।
 
 
 
सिनी शेट्टी विजेता के रूप में उभरी, जबकि राजस्थान की रूबल शेखावत उप-विजेता बनी और उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली शिनाता चौहान इस वर्ष दूसरी उप-विजेता रही। फिनाले की रात ये सभी बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
 

Top 3 from Miss India 2022 
 
फेमिना मिस इंडिया 2021 मनासा वाराणसी ने प्रतिष्ठित कार्यक्रम में मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को ताज पहनाया। टॉप 5 में सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, प्रज्ञा अय्यागरी और गार्गी नंदी थे। सिनी शेट्टी के बारे में बात की जाए तो वह मुंबई में पैदा हुई है। लेकिन, कर्नाटक की रहने वाली है और वर्तमान में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का प्रोफेशनल कोर्स कर रही है। हालांकि, उनका पहला प्यार हमेशा से डांस रहा है। उन्होंने चार साल की उम्र में नृत्य करना शुरू किया था और चौदह साल की उम्र में उन्होंने अपना अरंगेत्रम और भरतनाट्यम में महारत हासिल की है।
 
मिस इंडिया 2022 की उप-विजेता रूबल शेखावत के बारे में बात करें तो उन्हें नृत्य, अभिनय, पेंटिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रुचि है और बैडमिंटन खेलना पसंद है। जबकि मिस इंडिया 2022 सेकंड रनर-अप शिनाता चौहान एक विद्वान रही हैं और हमेशा नेतृत्व की भूमिकाएं निभाईं।
 
ग्रैंड फिनाले इवेंट एक शानदार रात थी और इसमें नेहा धूपिया, कृति सनोन, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरिया, मिताली राज, मलाइका अरोड़ा और अन्य हस्तियों ने शिरकत की। कृति सैनन और लॉरेन गॉटलिब ने शानदार प्रदर्शन किया जिसने इस आयोजन को और बेहतर बना दिया। इस आयोजन का अन्य आकर्षण नेहा धूपिया के प्रतिष्ठित फेमिना मिस इंडिया का ताज जीतने के 20 साल पूरे होने का जश्न था।
Powered By Sangraha 9.0