CBSE Results 2022 : कब जारी होंगे CBSE 10वीं -12वीं परीक्षा के परिणाम? यहां पढ़ें...

04 Jul 2022 17:54:54

CBSE 10th 12th Result Live Updates
 
नई दिल्ली:
 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 10वी और 12वी के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहे स्टूडेंट्स को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। सोमवार को CBSE कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा होने की संभावना थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, CBSE 10वीं परिणाम 2022 टर्म 2 की घोषणा आज होनी थी। लेकिन नियंत्रक कार्यालय ने सोमवार को स्पष्ट किया कि रिजल्ट आज जारी नहीं किये जाएंगे। और 10वीं के परिणाम जारी होने में देरी की संभावना है। इस सत्र के परीक्षार्थी 10वीं का रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
 

CBSE 10th 12th Result Live Updates (Image Credit: Twitter) 
 
CBSE 10 वीं परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त होने चाहिए, इसका कुल वेटेज मिलाकर रिजल्ट निकाला गया है। अप्रैल और जून के बीच आयोजित CBSE कक्षा 10वी की परीक्षा में 21 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए। जबकि CBSE कक्षा 12 वीं परिणाम 2022 की घोषणा 10 जुलाई के आसपास किये जाने उम्मीद है।
Powered By Sangraha 9.0