Maharashtra: शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले का नागपुर में भव्य स्वागत

    03-Jul-2022
Total Views |

Chess Olympiad Torch Relay Reaches Nagpur
(Image Credit: Twitter/PIB Maharashtra)
 
नागपुर:
पहली बार शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले महाराष्ट्र पहुंचा और नागपुर-पुणे के प्रमुख स्थानों से होकर यात्रा करते हुए मुंबई पहुंचा। जिसके बाद यह मशाल रविवार को महाराष्ट्र से गोवा पहुंची। बता दें, ओलंपिक परंपरा के अनुसार भारत शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले शुरू करने वाला पहला देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून, 2022 को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ऐतिहासिक मशाल रिले का शुभारंभ कर इसे ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को सौंपा था। जैसा कि भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष का जश्न मना रहा है, शतरंज ओलंपियाड मशाल को चेन्नई पहुंचने से पहले देश के 75 शहरों में ले जाया जा रहा है, जहां 28 जुलाई से 10 अगस्त 2022 के बीच 44वें FIDE शतरंज ओलंपियाड की आयोजन किया जा रहा है।
 
 
शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले जीरो माइल से होकर गुजरा
 
मशाल रिले दमन से सुबह 6 बजे भारत के भौगोलिक केंद्र बिंदु नागपुर के प्रसिद्ध जीरो माइल पहुंची। ग्रैंड मास्टर्स रौनक साधवानी, दिव्या देशमुख और संकल्प गुप्ता ने मशाल ली। 20वीं महाराष्ट्र बटालियन के NCC कैडेट्स, नेहरू युवा केन्द्र और जिला खेल अधिकारियों और अन्य खेल प्रेमियों ने शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले का भव्य स्वागत किया। बाद में, ग्रैंड मास्टर मशाल को एक खुली जीप में विभिन्न स्थानों पर ले गए।
 
 
रैली नागपुर शहर के मुख्य चौराहे से होते हुए संविधान चौक, ऑल इंडिया रेडियो, महाराज बाग, लॉ कॉलेज, रवि नगर चौक, वाडी टी पॉइंट, हिंगाना लिंक रोड या जी.एच. रायसोनी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के पास, श्रद्धा पार्क, छत्रपति स्क्वायर और हिंगना वाडी लिंक रोड से होते हुए जरी। इसके बाद मशाल को आगे की यात्रा के लिए करीब रात 8 बजे डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नागपुर ले जाया गया।
 
 
जिसके बाद खेल विभाग के अधिकारियों ( महाराष्ट्र शतरंज संघ के प्रतिनिधि) ग्रैंड मास्टर्स ईशा करवडे और अभिजीत कुंटे ने पुणे हवाई अड्डे पर मशाल रिसीव की। अपने लॉन्च के बाद से, मशाल ने दिल्ली में लाल किला, हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला, अमृतसर में अटारी बॉर्डर, आगरा में ताजमहल और लखनऊ में विधानसभा और गुजरात में दांडी सहित अन्य प्रतिष्ठित स्थानों की यात्रा की है। चेन्नई के पास महाबलीपुरम में हो रहे ओलंपियाड में मेजबान भारत 20 खिलाड़ियों को मैदान में उतार रहा है. ओलंपियाड के लिए पंजीकृत 188 देशों के साथ, भारत पहली बार भारतीय धरती पर एक खेल आयोजन के लिए राष्ट्रों की एक विशाल मंडल का गवाह बनने के लिए तैयार है।