द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति

21 Jul 2022 19:47:10

Draupadi Murmu is the New President of India
Image Source: Internet
  
नई दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर देश 15वीं राष्ट्रपति बन गई है। मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति है।
 
 
24 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल खत्म हो रहा है। 25 जुलाई को मुर्मू शपथ ले सकती है।
 
मतगणना के अनुसार, द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के अंत तक कुल वैध वोटों का 50% अंक पार कर लिया था।
 
 
 
तीसरा दौर के बाद कवर किए गए राज्य कटका, केरल, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब हैं। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं। वैध मतों का कुल मूल्य 1,65,664 है। द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।
 
 
भारत के 15वें राष्ट्रपति के लिए चुनाव 18 जुलाई को हुए थे। इस चुनाव में कुल 4800 सांसदों और विधायकों ने हिस्सा लिया था। द्रौपदी मुर्मू को 27 दलों का समर्थन प्राप्त था जबकि यशवंत सिन्हा को 14 दलों का समर्थन प्राप्त था।
 
15 साल पहले मिली थी पहली महिला राष्ट्रपति
 
राष्ट्रपति पद के लिए 18 जुलाई से चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके बाद आज इसके परिणाम घोषित किये गए। महत्वपूर्ण बात यह है कि 15 साल पहले आज ही के दिन 21 जुलाई 2007 को प्रतिभा ताई पाटिल के रूप में देश की पहली महिला राष्ट्रपति मिली थी। प्रतिभा ताई पाटिल ने 25 जुलाई को देश के 12वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होने वाला है तो संभावना है कि द्रौपदी मुर्मू नए राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ ले।
 
इत्तेफाकन, आज ही के दिन यानी 21 जुलाई 1960 को सिरिमावो भंडारनायके के रूप में दुनिया की पहली महिला प्रधानमंत्री मिली थी। इसे एक इत्तेफाक ही कह सकते है। उन्होंने 1971 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 26 वें सत्र को संबोधित किया था।
Powered By Sangraha 9.0