नागपुर : घर का लिविंग रूम उसकी शोभा होता है। गेस्ट हो या परिवार के सदस्य यहां वक्त बिताना पसंद करते हैं। ऐसे में लिविंग रूम को स्टाइलिश बनाने के लिए लोग कई तरीकों से उसे सजाते हैं। खासकर की टीवी यूनिट क्योकि टीवी यूनिट सही जगह पर होने से लिविंग रूम का लुक और खूबसूरत हो जाता है। इंटीरियर डिजाइनर नयन के साथ आज जानेंगे कि टीवी यूनिट कैसा हो और आप लिविंग रूम में टीवी यूनिट की जगह किस तरह organize कर सकते हैं।
1 : टीवी के बैक वॉल (Back Wall) पर प्लाई बोर्ड लगाके उसमे कंसील्ड लाइट लगा सकते हैं।
2 : आप टीवी यूनिट के सभी तार टीवी के पीछे वाली दीवार पे प्लाईवुड लगाकर छुपा सकते हैं।
3 : टीवी को दीवार पर ज्यादा ऊपर ना लगाये, आपके सोफा सेट से आरामदायक रहे इस तरह से टीवी को दीवार पे सेट करें।
4 : वॉल टीवी के नीचे कंसोल टेबल यूनिट बनाए जिसमे आप सेट टॉप बॉक्स और सारी काम की चीजे रख सकें।
5 : टीवी का बैक पैनल ज्यादा डार्क नहीं लेना चाहिए। टीवी के पीछे ज्यादातर सफेद माइका (Mica) लगाएं।
6 : टीवी यूनिट में ज्यादा लाइट्स ना लगाए। इसके बजाये अगर आप सिर्फ ambiance lights लगाएंगे तो वह और ज्यादा खूबसूरत दिखेगा।
7 : जितनी सिंपल आप डिजाइन लेंगे उतना ही आपका टीवी यूनिट खूबसूरत लगेगा।
8 : आपको टीवी यूनिट को और हाइलाइट करना हो तो उसमें आप चारकोल शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऐसे ही छोटी और बेहतरीन टिप्स और घर की साज़ सजावट के लिए जुड़े रहे www.abhijeetbharat.com के जरिये "अपना घर आंगन" सीरीज से जो आपको Wednesday और Sunday को पढ़ने मिलेंगी।
Nayan A. Dafade
Interior Designer
(Image Source : Nayan)
*Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी लेखक द्वारा स्वतंत्र रूप से एकत्रित की गई है। इसके लिए अभिजीत भारत किसी भी तरह से बाध्य नहीं है।