'इस' दिन आ सकते है CBSE दसवीं और बारहवीं के परिणाम

29 Jun 2022 13:47:43
 
 
CBSE results likely to announce this day
Image Source: Internet
 
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के परिणामों में थोड़ी देरी होने की जानकारी सामने आई है। इस संबंध में अधिकारियों द्वारा देरी की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा है कि CBSE10वीं और 12वीं के परिणाम जून में या इस सप्ताह तक जारी होने की संभावना नहीं है।
 
CBSE अधिकारियों ने कहा कि अभी तक 10वीं और 12वीं के परिणाम की तारीख को लेकर कोई अपडेट नहीं है। यदि कोई अधिकारी बताते है तो उस पर निर्भर ना रहे। उन्होंने बताया कि परिणाम की तारीखें cbseresults.nic.in और cbse.gov.in पर जारी की जाएंगी। संभावित रूप से, CBSE 10वीं का परिणाम 4 जुलाई और 12वीं का परिणाम 10 जुलाई तक आने की संभावना है।
 
ऐसे रिजल्ट करें डाउनलोड 
  • कक्षा 10, 12 परिणाम लिंक पर क्लिक करें
  • पंजीकरण संख्या / रोल नंबर दर्ज करें
  • कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • 10वीं, 12वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
 
Powered By Sangraha 9.0