ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले रणबीर-आलिया ने फैंस को सुनाई 'गुड न्यूज़'

27 Jun 2022 12:59:05

Alia-Ranbir Gives Good News To Fans
(Image Credit: Instagram/Alia Bhatt)
 
मुंबई:
बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी और हाल ही में शादी के बंधन में बंधे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फैंस को चौंकाने वाली 'खुशखबरी' सुनाई है। इस खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि उनके फैंस में भी हलचल मच गई। आलिया भट्ट ने आज (सोमवार) सुबह इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को इस 'गुड न्यूज़' के बारे में बताया। पोस्ट में एक तस्वीर है जो हॉस्पिटल के कमरे की है जहां आलिया बिस्तर पर लेटी नजर आ रही हैं और और पति रणबीर कपूर, मॉनिटर पर अल्ट्रासाउंड के परिणामों को देख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, "हमारा बच्चा ..... जल्द ही आ रहा है।"
 

Alia's Instagram Post 
 
पोस्ट में अगली तस्वीर एक शेर, शेरनी और एक शावक की है। पोस्ट शेयर करते ही आलिया और रणबीर को बधाई देने वालों की जैसे लाइन लग गई। हालांकि, कुछ लोग इसे ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। आपको बता दें, आने वाले महीनों में रणबीर कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में बड़े परदे पर नजर आने वाले हैं। यही वह है कि कुछ लोग रणबीर-आलिया की इस 'गुड न्यूज़' को फिल्म से जोड़ रहे हैं। कपूर खानदान में सच में नन्हा मेहमान आने वाला है या नहीं अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा...
 
Powered By Sangraha 9.0