सांगली: एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत!

20 Jun 2022 17:48:16
 
 
पुलिस ने जताया आत्महत्या का संदेह...
 
सांगली: सोमवार को सांगली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. सांगली जिले की मिरज तहसील के महैसल गांव में एक ही परिवार के नौ सदस्य मृत पाए गए है.
 
crime-scene
 Image Soruce: Internet
 
सभी की मौत जहर खाने से होने की आशंका जताई जा रही है. सांगली पुलिस ने आत्महत्या का संदेह होने की बात कही है.
 
मृतकों में अक्काताई वनमोरे, उनके दो बेटों डॉ. माणिक येलपा वनमोरे और पोपट येलप्पा वनमोरे , माणिक की पत्नी रेखा माणिक वनमोरे, उनकी बेटी प्रतिमा वनमोरे और बेटा आदित्य वनमोरे, पोपट की पत्नी अर्चना वनमोरे, बेटी संगीता वनमोरे और बेटा शुभम वनमोरे शामिल है.

Sangli Crime
                                                                                       Image Source: Internet  
 
पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच हुए है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मिराज के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है और आगे की जांच जारी है.
Powered By Sangraha 9.0