KKM: 12 हजार मैच, 62 मैदान, 56 हजार खिलाड़ी और एक करोड़ 3 लाख का नकद पुरस्कार

25 Dec 2022 19:01:16

Khasdar Krida Mahotsav 2023
(Image Credit: Twitter)
 
नागपुर:
 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में पिछले चार सालों से नागपुर शहर में खासदार क्रीड़ा महोत्सव (Khasdar Krida Mahotsav 2023 dates) का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष खासदार क्रीड़ा महोत्सव में 56 हजार खिलाड़ी 62 मैदानों पर 54 प्रकार के खेल खेलेंगे। इस महोत्सव में 5 हजार अधिकारी होंगे और विजेताओं को 1 करोड़ 30 लाख 87 हजार 743 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
  
 
देश के लिए उल्लेखनीय बन चुके खासदार क्रीड़ा महोत्सव (Khasdar Krida Mahotsav 2023 dates) के पांचवें संस्करण में 56 हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की कि इस महोत्सव में भाग लेने वाले सभी एथलीटों की सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत बीमा करवाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता एवं अभिनेता एवं बॉडी बिल्डर अनूप सिंह ठाकुर, पहलवान संगीता फोगाट एवं पद्म भूषण, पद्मश्री पैरा ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झांझरिया की विशेष उपस्थिति में 5वें खासदार क्रीड़ा महोत्सव की तारीखों की घोषणा की गई। विधायक प्रवीण दटके, नागो गनर, कृष्णा खोपड़े, टेकचंद सावरकर, पूर्व सांसद डॉ. विकास महात्मे, खासदार क्रीडा महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक, पूर्व महापौर संदीप जोशी, पूर्व विधायक अनिल सोले, डॉ. मिलिंद माने, सुधीर दिवे, पीयूष अंबुलकर उपस्थित रहे। नए साल यानी 2023 की शुरुआत में 8 जनवरी से 22 जनवरी तक खासदार क्रीडा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
 
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'खिलाड़ी नागपुर शहर और विदर्भ के कोच के मार्गदर्शन में विकास कर रहे हैं। खासदार क्रीडा महोत्सव (Khasdar Krida Mahotsav 2023 dates) इन खिलाड़ियों के लिए अहम मंच बनता जा रहा है।' उन्होंने यह भी विश्वास जताया किया कि इस मंच के माध्यम से और कोच के मार्गदर्शन में ये एथलीट ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतेंगे। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष खासदार क्रीडा महोत्सव में 56 हजार खिलाड़ी 62 मैदानों पर 56 विभिन्न खेल खेलेंगे। इस महोत्सव में 5 हजार अधिकारी होंगे और विजेताओं को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा इस साल सभी 56 हजार खिलाड़ियों का दो लाख रुपए का बीमा किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि यह बीमा पूरे साल चालू रहेगा और इससे खिलाड़ियों को फायदा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष विकलांगों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए विशेष प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
 
Powered By Sangraha 9.0