Rajinikanth Birthday Special: रजनीकांत के 72वें जन्मदिन पर फैंस ने काटा 15 फुट लंबा और 73 किलो का केक

    12-Dec-2022
Total Views |

rajinikanth's 72nd birthday fans cut a 15 feet long and 73 kg cake
Image Source: Internet
 
नागपुर: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के मेगास्टार माने जाने वाले रजनीकांत आज अपना 72वां मना रहे है। इस अवसर पर उनके फैंस ने आज मदुरै में उनका 72वां जन्मदिन मनाने के लिए 15 फुट लंबा केक काटा, जिसका वजन 73 किलोग्राम था।
 
 
 
बता दे, मेगास्टार रजनीकांत को साउथ के लोग भगवान के रूप में पूजते हैं।
 
बेंगलुरु में 12 दिसंबर को एक महाराष्ट्रीयन फॅमिली में रामोजी राव और जीजाबाई को एक संतान हुई जिनका नाम शिवाजीराव गायकवाड़ रखा गया। लेकिन पूरी दुनिया उन्हें रजनीकांत के नाम से जानती हैं। पुरंदर तालुका का मावड़ी-कडेपठार यह उनका मूल गांव हैं।
 
80-90 साल पहले ही उनका परिवार बेंगलुरु में जाकर बस गया। उनके पिता कर्नाटक में पुलिस कॉन्स्टेबल थे। रजनीकांत को बचपन से ही एक्टिंग का शौक रहा हैं। जिसके चलते बचपन में उन्होंने काफी छोटे-बड़े काम किये। बारवी पास के बाद उन्होंने बस कंडक्टर का काम किया। अपना नसीब आजमाने के लिए उन्होंने मद्रास फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। जिसके बाद मानो सिनेमा जगत को एक नया सुपरस्टार मिल गया हो।
 
'अपूर्ण रांगगल' ये तमिल फिल्म उनके जिंदगी की पहली फिल्म थी। तमिल और हिंदी ही नहीं बल्कि कन्नड़, तेलगू, बंगाली, अंग्रेजी, फिल्म में भी उन्होंने अपना हांथ आजमाया हैं। उन्होंने 150से भी ज्यादा फिल्मो में काम किया हैं। फिल्मी जगत में उन्हें पिछले साल दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। 67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उन्हें तत्काल उपमुख्यमंत्री व्यंकय्या नायडू और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया हैं। रजनीकांत को 2000 में पद्म भूषण और 2006 में पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका हैं। अपने जीवन में लीजेंड बन रजनीकांत एक अवलिया शख्सियत हैं।
 
रजनीकांत के नाम पर चुटकुले, ताने, उपदेश, कहावतें और मीम्स के साथ ही पुरे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हज़ारो फैनक्लब हैं। रजनीकांत को लेकर अगर कुछ गलत बोला जाता है तो आज भी तमिलनाडु में लोग दंगे करने पर उतर आते हैं। उनके जितना प्यार आज तक किसी अभिनेता को नहीं मिला हैं। उनकी कोई भी फिल्म लॉन्च होने से पहले ही फेमस हो जाती हैं। इतना ही नहीं तो फैंस सुबह से ही उनकी फिल्म की टिकट लेने के लिए लाइन ने खड़े रहते हैं। उनकी फोटो को दूध से नहलाया जाता हैं, उनके तमिलनाडु में मंदिर भी हैं। भगवान की तरह लोग उन्हें पूजते हैं।
 
अंधा कानून इस हिंदी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में एक नई पारी की शुरुआत की थी। चार दशक से भी ज्यादा समय तक फिल्म इंडस्ट्री में छाए रजनीकांत सिर्फ अपने एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि, उनकी डैशिंग स्टाइल और स्टंट के लिए भी जाने जाते हैं। रजनीकांत दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत में अपनी अनूठी अभिनय शैली के लिए जाने जाते हैं। साउथ में उनके सबसे ज्यादा फैन हैं। उनके चाहने वाले देश में ही नहीं विदेश में भी हैं। जापान में उनकी सबसे ज्यादा फैन फोल्लोविंग है।
 
'गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड' में उनका नाम सबसे ज्यादा चहेता अभिनेता के तौर पर दर्ज हैं। रजनीकांत एक अच्छे अभिनेता ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। उनको मिल रहे आय का वो 40% हिस्सा समाजसेवा के लिए खर्च करते हैं। रजनीकांत एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं जो जनता को कोई गलत संदेश न मिले इसके लिए वो किसी भी उत्पाद का प्रचार नहीं करते। अपनी जिंदगी में इतने लीजेंड रहे सुपरस्टार को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं...!!