सुपरहिट साल के बाद अपने बर्थडे पर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे कार्तिक आर्यन

22 Nov 2022 15:15:06
karthik aryan reached siddhivinayak temple on his birthday
Image Source: Instagram/kartikaaryan
 
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे है। अपने जन्मदिन से पहले, कार्तिक आर्यन ने IFFI 2022 के उद्घाटन में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। सुपरस्टार कार्तिक आर्यन का आज जन्मदिन है। अपने जन्मदिन के मौके पर कार्तिक आर्यन को सफेद कुर्ते में मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर बप्पा का आशीर्वाद लेते देखा गया।
 

karthik aryan reached siddhivinayak temple on his birthday 
 
इसमें कोई शक नहीं कि 2022 कार्तिक आर्यन के लिए एक सफल साल रहा है। जहां उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने दर्शकों का दिल जीत लिया, वहीं दूसरी तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई रही। इंडस्ट्री के बाहर से आया व्यक्ति आज सुपरस्टार है और बॉलीवुड में सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय नामों में से एक बन गया है।
 

karthik aryan reached siddhivinayak temple on his birthday 
 Image Source: Instagram/kartikaaryan
 
कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की बात करे तो 'धमाका' के बाद कार्तिक आर्यन की आने वाली ओटीटी फिल्म 'फ्रेडी' रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके बाद कार्तिक आर्यन एक्शन-एंटरटेनर 'शहजादा' में कृति सेनन के साथ नजर आएंगे, जो फरवरी में रिलीज होने वाली है। साथ ही वह 'कैप्टन इंडिया', 'सत्यप्रेम की कथा' और 'आशिकी 3' जैसी फिल्मों का हिस्सा हैं।
Powered By Sangraha 9.0