एक्ट्रेस रिया सेन हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल

    17-Nov-2022
Total Views |

Actress Riya Sen Join Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra in Maharashtra (Image Credit: Twitter / AICC)
 
मुंबई:
 
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में एक्ट्रेस रिया सेन शामिल हो गई हैं। गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्‍ट्र चरण के दौरान एक्ट्रेस रिया सेन ने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाये। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक्ट्रेस को राहुल गांधी के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। इसके साथ ही वह राहुल गांधी के साथ तेज गति से वॉक करती भी नजर आ रही हैं।
 
इससे पहले अभिनेत्री पूजा भट्ट ने हैदराबाद में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर उन्हें अपना समर्थन दिया था। अब, रिया सेन महाराष्ट्र के अकोला में कांग्रेस नेता की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ गई हैं।
 
 
कौन है रिया सेना?
 
रिया दिग्गज अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तब की जब वह महज पांच साल की थीं। उन्होंने पहली बार पर्दे पर अपनी मां की बेटी की ही भूमिका निभाई थी। रिया को अपने करियर में उनकी पहली व्यावसायिक सफलता स्टाइल के साथ मिली, जो 2001 में एन चंद्रा द्वारा निर्देशित कम बजट की कॉमेडी फिल्म थी। वह 1998 में फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो 'याद पिया की आने लगी' का भी हिस्सा थीं। रिया हिंदी फिल्मों के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
 
 
7 सितंबर को हुई थी भारत जोड़ा यात्रा की शुरुआत
 
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुई। राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह यात्रा के महाराष्ट्र चरण की शुरुआत करने से पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मैराथन पदयात्रा पूरी की है।