घर पर आसानी से बनाएं स्वादिष्ट सीताफल मिल्कशेक, जानें रेसिपी

    11-Nov-2022
Total Views |

Sitafal Milkshake Recipe
(Image Credit: Internet / Bake with sivesh)
 
नागपुर:
 
ठंड के दिनों में बाजार ताजे फलों और हरी सब्जियों से सजे होते हैं। बात करें अगर फलों की तो इस सीजन में सीताफल और सेब सबसे ज्यादा बिकते हैं। खासकर सीताफल जो कि एक सीजनल फल है, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आता है। यह फल स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। ठंडी के मौसम में आप घर पर सीताफल का मिल्क शेक बनाकर भी इसका लुत्फ़ उठा सकते हैं। बच्चे अक्सर फल खाने से कतराते हैं तो ऐसे में फलांस से बना मिल्कशेक बेस्ट ऑप्शन है। चलिए जानते हैं सीताफल मिल्कशेक बनाने की प्रक्रिया-
 
सामग्री : 2 सीताफल, आधा ग्लास दूध, 2 बड़े चम्मच चीनी, बारीक़ कटा हुआ हुए सूखा मेवा-बादाम, काजू, पिस्ता और वैनिला आइसक्रीम
 
Sitafal Milkshake Recipe(Image Credit: freepik) 

विधि :
  • सबसे पहले सीताफल के बीजों को निकालकर उसका पल्प अलग कर लें।
  • अब इस गूदे या पल्प को मिक्सर की मदत से बारीक़ पीस लें।
  • इस मिक्सचर को महिम पीसने के लिए उसमें थोड़ा दूध और चीनी मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को एक ग्लास में निकालें, उसपर सीताफल का गूदा और 2 बड़े चम्मच वैनिला आइसक्रीम डालें।
  • इसके बाद ऊपर से काजू, बादाम, पिस्ता के टुकड़ों से गार्निश करें।
  • दोपहर में खाना खाने के बाद शाम में आप इसे इवनिंग स्नैक्स के तौर पर भी सर्व कर सकते हैं।
  • सीताफल ठंडा होता है तो जिसे सर्दी हो उन्हें रात के वक़्त इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
सीताफल हैं गुणों का खजाना
 
पर्याप्त ऊर्जा :
 
सीताफल में हाई कैलोरिफिक तत्व होता है, जिसमें ग्लूकोज और फ्रुक्टोज पाया जाता है। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है।
 
त्वचा के संक्रमण का इलाज :
 
सीताफल में विटामिन B5, विटामिन C, विटामिन A जैसे तत्व मौजूद होते है जो त्वचा को निखारने में मददगार होते हैं। और इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे मुंहासे, फोड़े, एलर्जी और अन्य त्वचा रोगों को प्रभावी ढंग से ठीक करने में मदद मिलती है।
 
Sitafal Milkshake Recipe (Image Credit: Internet)
 
कैंसर पीड़ितों के लिए लाभदाई :
 
सीताफल को अपने दैनिक आहार में शामिल करने से ट्यूमर और सूजन को प्रभावी ढंग से ठीक करने में सहयता मिलती है।
 
मधुमेह को नियंत्रित रखता है :
 
सीताफल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं। ये अत्यधिक इंसुलिन उत्पादन और ग्लूकोज अवशोषण को बढ़ाते हैं, जिससे मधुमेह नियंत्रण में रहता है।
 
दिमाग के लिए फायदेमंद :
 
सीताफल प्राकृतिक रूप से विटामिन B6 से भरपूर होता है, जो दिमाग को उत्तेजित करता है। यह एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है और अवसाद को कम करने और मूड स्विंग्स को ठीक करने में मदद करता है।
 
आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद :
 
सीताफल विटामिन A की उदार मात्रा के साथ-साथ ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन के कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।