कांग्रेस के अनुभवी नेता केशवराव शेंडे की नागपुर में मौत

27 Oct 2022 18:11:35
Congress Leader Keshav Rao Shende
Image Source: Internet
 
नागपुर: कांग्रेस के अनुभवी नेता केशवराव शेंडे की 90 वर्ष की उम्र में नागपुर में मौत हो गई। वह एक विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता थे।
 
शेंडे सेवादल शिक्षण संस्था के संस्थापक थे जो विभिन्न शिक्षण संस्थान चलाते है। वह कांग्रेस सेवादल के पूर्व व्यवस्थापक और नागपुर सुधार प्रन्यास के ट्रस्टी भी थे। उन्होंने सरकार के विभिन्न समितियों को अपनी सेवा प्रदान की। वह शिक्षा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में प्रसिद्ध व्यक्ति थे।
 
केशवराव शेंडे इनके परिवार में उनकी पत्नी कमल, बेटा संजय और विजय, बेटी मीना गभने, संध्या चरडे, डॉ. किरण बलराई, स्मिता बावनकुले, डॉ. ममता सोनसरे और उनका भरा पूरा परिवार, उनके शुभचिंतक और उनके प्रशंसकों को पीछे छोड़ गए।
Powered By Sangraha 9.0