(Image Credit: aishshreya)
नागपुर:
करवा चौथ का व्रत शादीशुदा महिलाओं के लिए खासकर नवविवाहिता के लिए बहुत खास होता है। परंपरा के अनुसार इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इस दिन घर के बड़े विशेष तौर पर सास अपनी बहु को सरगी देती है जिसे महिलाओं सुबह सूरज उगने से पहले खा सकती हैं। सूर्योदय से यह व्रत शुरू हो जाता है और शाम को पूजा कर चांद को देखने के साथ ही पूरा होता है। इस दिन किये जाने वाले श्रृंगार का भी विशेष महत्व होता है। महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाती हैं , अलता लगाती हैं और दुल्हन की तरह तैयार होती हैं। अगर आप भी इस दिन एलिगेंट और एथनिक लुक ट्राई करना चाहती हैं तो ये आसान मेकअप टिप्स आपकी मदद करेंगे।
(Image Credit: Internet)
टोनिंग:
अपने चेहरे को साफ करने के बाद, खुले छिद्रों को बंद करने और अपनी त्वचा की ताजगी बढ़ाने के लिए सबसे पहले टोनर का इस्तेमाल करें।
(Image Credit: Internet)
सीरम:
ज्यादातर लोग टोनिंग के बाद सीधा मॉइस्चराइजर अप्लाई करते हैं। लेकिन ग्लोइंग और हाइड्रेटेड रहने के लिए आप मॉइश्चराइजेशन से पहले आप सीरम का इस्तेमाल करें। आवश्यक विटामिन और खनिजों का पोषण आपके चेहरे को पूरे दिन हाइड्रेटेड और चमकदार बनाये रखेगा।
(Image Credit: Internet)
मॉइस्चराइजर:
अपने चेहरे को प्राकृतिक चमक के साथ भरपूर पोषण देने के लिए टोनिंग और सीरम अप्लाई करने के बाद मॉइस्चराइज करें।
(Image Credit: Internet)
प्राइमर:
अगले स्टेप में आप अपने चेहरे पर प्राइमर लगाएं। इससे मेकअप को अच्छी तरह ब्लेंड करने में मदद मिलती है।
(Image Credit: Internet)
फाउंडेशन
इसके बाद आप फाउंडेशन अप्लाई करें और उससे अच्छी तरह चेहरे पर फैला लें। इसके बाद आप एक लाइट, शिमर वाला या स्मोकी ऑय शैडो (Eyeshadow) लगा सकते हैं।
आई लाइनर
इस लुक को कम्प्लीट करने के लिए आप आंखों पर आई लाइनर, मस्कारा और काजल लगाएं। आप चाहें तो ड्रेस से कॉन्ट्रास्टिंग आई लाइनर भी अप्लाई कर सकते हैं। अंत में आप एक ब्राइट रेड, पिंक या न्यूड लिपस्टिक अप्लाई करें। इसके अलावा आप छोटी बिंदी, बड़े इयररिंग्स, और चोकर नेकलेस के साथ इस पुरे लुक को और भी ज्यादा निखार सकते हैं।
(Image Credit: Internet)
आप चाहें तो अपनी चूड़ियों या बैंगल्स को अपने आउटफिट के साथ मैच कर सकते हैं। और हेयरस्टाइल के लिए जुड़ा बना सकते हैं और उसे गजरे से सजा सकते हैं। या फिर आप ब्रेड हेयरस्टाइल भी ट्राई कर सकते हैं।