आरटीई सीटों की लॉटरी पूरी, 10 अप्रैल को ऑनलाइन चयन सूची जारी

    09-Apr-2026
Total Views |
Image Source:(Internet)

नागपुर। राज्यभर में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के लिए लॉटरी प्रक्रिया पुणे में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अब विद्यार्थियों का ऑनलाइन चयन शुक्रवार, 10 अप्रैल को किया जाएगा। इसी दिन चयन सूची और प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) भी जारी की जाएगी। इस प्रक्रिया का इंतजार कर रहे अभिभावकों के लिए यह अहम चरण है, क्योंकि इसी के आधार पर आगे की प्रवेश प्रक्रिया तय होगी।

भिभावकों को सतर्क रहने की सलाह
शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) निखिल भुयार ने जानकारी दी कि चयनित विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 10 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच पूरी की जाएगी। अभिभावक अपने बच्चों से संबंधित जानकारी आधिकारिक पोर्टल [https://student.maharashtra.gov.in/adm_portal](https://student.maharashtra.gov.in/adm_portal) पर जाकर देख सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी प्रक्रिया पुणे स्थित एनआईसी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे किसी भी दलाल या एजेंट के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।