कुंभ मेले से वायरल हुई मोनालिसा भोसले का नया वीडियो चर्चा में

    07-Apr-2026
Total Views |
Image Source:(Internet)

एबी न्यूज नेटवर्क। कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल होकर पहचान बनाने वाली मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति Farman Khan के साथ एक रोमांटिक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों की शादी के बाद की खुशहाल झलक देखने को मिलती है। वीडियो में बैकग्राउंड में फिल्म धुरंधर का गाना “गहरा हुआ” सुनाई देता है, जिसे Arijit Singh ने अपनी आवाज दी है। वीडियो की शुरुआत स्लो-मोशन सीन से होती है, जिसमें फरमान मोनालिसा के पीछे दौड़ते हुए नजर आते हैं और फिर उन्हें अपनी बाहों में उठा लेते हैं। इस वीडियो को दो दिन में ही एक लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने “My life” कैप्शन दिया और फरमान को टैग किया। हालांकि उन्होंने पोस्ट पर कमेंट्स सीमित कर दिए हैं, जिससे किसी भी तरह की सार्वजनिक प्रतिक्रिया फिलहाल दिखाई नहीं दे रही है। बावजूद इसके, वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जहां यूज़र्स अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उनकी अचानक बदली किस्मत पर हैरानी जताई, तो कुछ ने इस वीडियो को उनकी शादी के बाद की पहली खुशी भरी झलक बताया। वहीं, कुछ प्रतिक्रियाओं में यह भी कहा गया कि मोनालिसा ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर यह शादी की है।

‘लव जिहाद’ के आरोपों पर सफाई
मोनालिसा भोसले और फरमान खान ने 11 मार्च को केरल में मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की। यह शादी उस वक्त चर्चा में आई जब कुछ लोगों ने इसे “लव जिहाद” से जोड़कर देखा। हालांकि, मोनालिसा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया, क्योंकि परिवार उन पर किसी रिश्तेदार से शादी करने का दबाव बना रहा था, जिसे वह भाई मानती हैं। वहीं, फरमान खान ने भी साफ किया कि उनके रिश्ते में धर्म कभी बाधा नहीं बना। उन्होंने कहा कि वे एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हैं और किसी ने भी अपना धर्म नहीं बदला है।