
Image Source:(Internet)
नागपुर। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर गुरुवार को नागपुर पहुंचे। उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर आगमन किया। यहां से वे महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले स्थित प्रसिद्ध ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व के लिए रवाना हुए।
खास बात यह रही कि सचिन ने खुद कार चलाकर नागपुर से ताडोबा तक का सफर शुरू किया। ताडोबा देश के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में शामिल है। यह टाइगर रिजर्व बाघों की अच्छी-खासी आबादी और समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है। सचिन के आगमन की खबर से उनके प्रशंसकों में उत्सुकता देखी जा रही है। फिलहाल उनके इस दौरे के कार्यक्रम और प्रवास को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।