Image Source:(Internet)
नागपुर।
नागपुर (Nagpur) और विदर्भ के कई हिस्से इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में हैं। बुधवार सुबह नागपुर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे शहर में शीतलहर जैसे हालात बन गए। क्षेत्रीय मौसम केंद्र (RMC) के डॉ. प्रवीण कुमार के अनुसार मध्य भारत में बना एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन तापमान में आई इस अचानक गिरावट की मुख्य वजह है। लगातार गिरते पारे ने नागपुरवासियों को एक बार फिर सर्दी का तेज़ अहसास करा दिया है।
सुबह और देर शाम के समय गलन बढ़ गई है, जबकि विदर्भ के सभी शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार यह ठंड का दौर गुरुवार तक जारी रह सकता है। इस बीच, गोंदिया विदर्भ का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़ों और हीटरों का सहाराना शुरू कर दिया है और सर्दी से बचाव की तैयारी तेज हो गई है।