बीजेपी ने नितिन नवीन को बनाया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

    15-Dec-2025
Total Views |
 
Nitin Naveen
 Image Source:(Internet)
नागपुर।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार सरकार में मंत्री और वरिष्ठ नेता नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। 45 वर्षीय नितिन नवीन इस पद पर पहुंचने वाले अब तक के सबसे युवा नेता बन गए हैं। उनके चयन को आगामी राजनीतिक चुनौतियों से पहले पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व क्षमता को मजबूत करने और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।
 
पटना की बंकिपुर विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रह चुके नितिन नवीन बीजेपी के प्रमुख शहरी गढ़ों में से एक का प्रतिनिधित्व करते हैं और एक कुशल संगठनकर्ता तथा जमीनी स्तर से जुड़े नेता माने जाते हैं।
 
वर्तमान में वे बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनकी नियुक्ति से उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व में अहम भूमिका मिलेगी, वहीं राजनीतिक विश्लेषक उन्हें भविष्य में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में भी देख रहे हैं।