Image Source:(Internet)
एबी न्यूज़ नेटवर्क।
अयोध्या, प्रभु श्रीराम की नगरी, दीपोत्सव (Deepotsav) के अवसर पर रौशनी और भक्ति के अद्भुत संगम का साक्षी बनी। रामपथ और सरयू नदी के तट पर आयोजित इस भव्य उत्सव में 26 लाख से अधिक दीयों के प्रज्ज्वलन ने नगर को जगमग कर दिया। इस अवसर पर दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अयोध्या के नाम हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिकॉर्ड प्रमाण पत्र प्राप्त कर इस ऐतिहासिक क्षण का जश्न मनाया।
राम की पौड़ी पर भव्य लेजर और ड्रोन शो
दीपोत्सव के दौरान राम की पौड़ी पर लेजर और लाइट शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 1100 ड्रोन प्रभु श्रीराम की महिमा का दृश्य प्रस्तुत करते हुए न केवल भव्यता को बढ़ाया बल्कि हर उम्र के लोगों को मोहित कर दिया। राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 32 हजार वॉलंटियर पूरे उत्सव में सक्रिय रहे और दीयों के सज्जन कार्य में जुटे। सरयू नदी के किनारे बने 56 घाटों पर कुल 28 लाख दीप जलाए गए, जिसमें 26,11,101 दीपों के प्रज्ज्वलन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करवाया।
दो रिकॉर्ड में अयोध्या का नाम
इस साल अयोध्या दीपोत्सव 2025 के अवसर पर दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए। पहला रिकॉर्ड 26,17,215 दीयों को एक साथ जलाने का था, जबकि दूसरा रिकॉर्ड सरयू तट पर 2128 अर्चक द्वारा महाआरती करने का रहा। इस भव्य आयोजन में अयोध्या की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाने के लिए हजारों लोग रामकथा और रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए। इस आयोजन ने नगरवासियों और श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के प्रति और अधिक भक्ति भाव से जोड़ दिया।