बढ़ते कंजंक्टिवाइटिस के मामलो के बीच स्वास्थ्य विभाग ने शैक्षणिक संस्थाओं को जारी किया आदेश

    29-Jul-2023
Total Views |

conjunctivitis - Abhijeet bharat
 
रायपुर : कंजंक्टिवाइटिस के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बैठक ली। इस बैठक के बाद स्वास्थय विभाग ने स्कूल शिक्षा और अनुसूचित जाती विकास और आदिवासी के लिए एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में भी स्कूलों, आश्रम, छात्रावासों, बोर्डिंग स्कूलों में कंजंक्टिवाइटिस के खिलाफ निवारक उपाय करने की अपील की गई है।
 
स्वास्थय विभाग ने एक आदेश जारी कर दोनों विभागों को कंजंक्टिवाइटिस के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है और बच्चों को संक्रमण के लक्षण, उपचार, रोकथाम के बारे में जानकारी प्रदान करने पर जोर दिया है। बता दे, ज्यादा आबादी वाले इलाकों में यह बीमारी बहुत तेजी से फैलती है। दोनों विभागों को इसके प्रसार से रोकने के लिए अपने-अपने संस्थानों में आवश्यक सूचनाएं प्रसारित करने के लिए कहा है। आदेश पत्र में कंजंक्टिवाइटिस के लक्षण, उपचार, और रोकथाम की जानकारी शामिल है।