Nagpur Solar Explosive Company Blast: 9 की मौत, मृतकों के परिजनों को सहायता; मनसे जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप

    17-Dec-2023   
Total Views |
- CM और DCM ने जताया शोक
 
- मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की मदद
 
- मनसे जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप, दी चेतावनी
 
 
Nagpur Solar Explosive Company Blast 9 killed MNS District President made allegations - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : रविवार को शहर के बाजार गांव स्थित सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में विस्फोट में 9 मजदूरों के मौत की जानकारी सामने आई है। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल है। घटना आज सुबह करीब 9 बजे के दरमियान सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी के CBH 2 के युनिट में कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के समय हुई। ब्लास्ट के दौरान युनिट में 12 मजदूर थे।
 
मृतकों के नाम इस प्रकार :
 
ओमेश्वर किशनलाल मच्छिर्के,
मिता प्रमोद उईके,
आरती निलकांता सहारे,
स्वेताली दामोदर मारबते,
पुष्पा श्रीरामजी मानपुरे,
भाग्यश्री सुधाकर लोणारे,
रुमिता विलास उईके और
मोसाम राजकुमार पाटले।
 
 
Nagpur Solar Explosive Company Blast 9 killed MNS District President made allegations - Abhijeet Bharat
 
मृतकों में वर्धा के 2, चंद्रपुर और अमरावती के एक-एक व्यक्ति है। जबकि नागपुर से 5 लोग है। इस कंपनी में 2018 में भी विस्फोट हुआ था। जिसमें एक कर्मचारी की मौत हुई थी।
 
1995 में हुई था कंपनी की स्थापना  
 
सोलर ग्रुप की वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक, सोलर ग्रुप की स्थापना 1995 में सत्यनारायण नंदलाल नुवाल ने की थी। कंपनी विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त औद्योगिक विस्फोटकों के निर्माण के लिए जानी जाती है। कंपनी के पास रक्षा क्षेत्र के लिए गोला-बारूद की एकीकृत सुविधा है। सोलर ग्रुप 3 लाख मीट्रिक टन विस्फोटक के वार्षिक उत्पादन का आंकड़ा पार करने वाली देश की पहली कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर के सामने 20 जिलेटिन की छड़ें यानी 'इमल्शन एक्सप्लोसिव' मिलीं। बताया गया कि ये विस्फोटक एक ही कंपनी द्वारा निर्मित किए गए थे। 
 
मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की घोषणा
 
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नागपुर में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में हुए विस्फोट की घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए वारिसों को पांच लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की है।
 
 
Watch Video : 
 
 
 
घटना के जानकारी मिलने के बाद उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मृतकों के परिजनों से जल्द मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस विस्फोट के असली वजह की गहनता से जांच होगी।  
 
Watch Video : 
 
 
 
चूंकि इस फैक्ट्री में रक्षा संबंधी महत्वपूर्ण उत्पादों का उत्पादन किया जा रहा है, इसलिए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन, पुलिस और सभी संबंधित तंत्रों को मदद और अनुवर्ती कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में घायलों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।
 
नागपुर ग्रामीण क्षेत्र के सांसद कृपाल तुमाने ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिवारों के लिए 5 लाख रूपये सहायता राशि की घोषणा की है। और पीड़ितों के परिजनों को जो भी मदद लग रही है वो की जा रही है।
 
Watch Video :
 
नागपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने बताया कि सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी के कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग के दौरान विस्फोट हुआ। इस भयानक विस्फोट सोलर कंपनी की CBH 2 यूनिट में हुआ है। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। विस्फोट की घटना की जानकारी मिलते ही कर्मचारियों के परिजनों और नागरिकों की कंपनी के बाहर भीड़ लग गई है। कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के परिजनों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि विस्फोट इतना भयानक था कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
 
सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी के सीनियर जनरल मैनेजर आशीष जैस्वाल कहते है, 'कंपनी में कितने कर्मचारी काम कर रहे थे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई। बचाव कार्य अभी भी जारी है।'
 
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोयला खदानों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटकों में विस्फोट हुआ है। यह हादसा विस्फोटकों की पैकेजिंग करते वक्त हुआ है। विस्फोट के बाद से ग्रामीणों के आंदोलन के कारण यहां तनाव व्याप्त हो गया है।
 
मनसे जिलाध्यक्ष ने दी ठिया आंदोलन की चेतावनी
 
घटना की सुचना मिलने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के जिलाध्यक्ष आदित्य दुरुगकर ने एक वीडियो जारी किया। दरअसल, वह शहर में नहीं है इसलिए उन्होंने इस वीडियो के जरिये सोलर एक्सप्लोसिव विस्फोट में मरे मृतकों को श्रद्धांजलि दी। दुरुगकर ने इस घटना का जिम्मेदार महाराष्ट्र सरकार के कामगार विभाग के कर्मचारियों को ठहराया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों द्वारा नियमों का उल्लंघन कर कंपनी में काम किया जा रहा है। दुरुगकर ने दोषियों के जांच करने और उनके निलंबन की मांग की है। यदि महाराष्ट्र सरकार ऐसा नहीं करती है तो ठिया आंदोलन की चेतावनी आदित्य दुरुगकर ने दी है।
 
Watch Video :
 
 
 
 
 

Deepika Dhaneshwar

Deepika Dhaneshwar is Executive Sub-Editor (For Hindi) at Abhijeet Bharat News. She has been working in electronic, print and digital media since 2018. She efficiently writes on political, entertainment, health, social/environmental issues and editorial blogs.