Nagpur Crime : घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

    09-Nov-2023
Total Views |
 
nagpur-crime-assault-accused-arrested - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : पारडी थाना अंतर्गत एक घर में घुसकर आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ की। इस मामले में पुलिस ने 33 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पारडी इलाके में रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आकाश अशोक कनकटवार (26) है।
 
आकाश और पीड़िता के बीच पुरानी जान-पहचान है। मंगलवार दोपहर के करीब दो बजे पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी बीच आकाश उससे मिलने घर आया। महिला को अकेला देखकर वह उसके साथ अश्लील हरकतें कर जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता के विरोध करने और मदद के लिए चिल्लाने पर आकाश फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की सूचना पारडी पुलिस को दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आकाश को गिरफ्तार कर लिया है।