नागपुर : आजाद नगर टेका नई बस्ती मक्का मस्जिद के पास महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के शुभ हस्ते राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्याक विभाग नागपुर शहर जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उत्तर नागपुर निवासी तथा नवनियुक्त कार्यकर्ताओ ने पार्टी में प्रवेश किया। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्याक विभाग नागपुर शहर जिला अध्यक्ष वसीम लाला ने किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों एवं मान्यवरों में वरिष्ठ नेता शब्बीर अहमद विद्रोही, राकांपा शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे, राकांपा अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष जावेद हबीब, राकांपा प्रदेश उपाध्यक्ष अफजल फारुख, प्रदेश महासचिव रमेश फूले, महासचिव वर्षा ताई शामकुडे, युवा प्रदेश सचिव सैयद सूफीयान, राकांपा उत्तर नागपुर अध्यक्ष महेंद्र भांगे, कार्याध्यक्ष सूनिल लांजेवर, सचिव नंदकिशोर माटे, राकांपा महिला अध्यक्ष रेखा ताई कुपाले, जाकिर शेख, अल्पसंख्यक विभाग नागपुर शहर उपाध्यक्ष शहजाद अंसारी, उपाध्यक्ष असलम शेख, उपाध्यक्ष सलीम शेख, उपाध्यक्ष बृजपाल सिंघ साहनी, महासचिव एड शादाब खातिब, कोमल पटले, आफीया मोहसिन अख्तर, शाइस्ता खान, प्रीति खांडेकर, शमीम शेख, तबस्सुम शेख, सचिव उमर कुरैशी, मुकीम कुरैशी, रिजवान कुरैशी, पश्चिम नागपुर अध्यक्ष मोहम्मद अनवर पटेल, दक्षिण पश्चिम नागपुर अध्यक्ष पास्टर मनोज जामगडे आदि पदाधिकारियों का समावेश रहा।
इस कार्यक्रम के संयोजक उत्तर नागपुर अध्यक्ष मो मोहसिन कुरैशी ने कार्यक्रम में सहभागी हुए सभी प्रदेश नेता गण व शहर पदाधिकारीयों के प्रति आभार व्यक्त किया।