नागपुर : अपने ही भाई की 8 वर्षीय बेटी के साथ एक व्यक्ति ने बेरहमी से बलात्कार किया और फरार हो गया। दिल दहला देने वाली ये घटना कोराडी में घटी। आरोपी का नाम परमेश्वर (34) है। गंभीर रूप से घायल लड़की का मेयो अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
परमेश्वर पांढुर्णा-छिंदवाड़ा का रहने वाला है और शादीशुदा है। वह मूजर बोखारा में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहा है। उसने अपने छोटे भाई को भी वहां काम करने के लिए बुला लिया। वह अपनी पत्नी और 8 साल की बेटी के साथ नागपुर आए। नशे की अवस्था में रविवार दोपहर को परमेश्वर घर पर ही था। उसका भाई अपनी पत्नी के साथ काम पर गया था। प्रमेश्वर आंगन में खेल रही 8 साल की बच्ची को घर में ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। वह लडकी वह खून से लथपथ घायल अवस्था में पड़ी थी। जब उसकी मां घर आई तो घटना का पता चला। वे तुरंत उसे एक निजी अस्पताल ले गए। उसका खून बहुत ज्यादा बह रहा था। उसकी हालत खराब हो गई। इसलिए पीड़ित लड़की को मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में कोराडी पुलिस ने केस दर्ज किया।