Gram Panchayat Election : राकांपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    07-Nov-2023
Total Views |
 
gram-panchayat-election-celebrations - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : सोमवार को ग्राम पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित किए गए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गट) के उम्मीदवारों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। मुख्य रूप से काटोल तहसील में कई ग्राम पंचायतों ने राकांपा की जीत हुई।
 
नतीजे की घोषणा के बाद सिविल लाइंस स्थित विधायक अनिल देशमुख के निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी गण एक दूसरे पर गुलाल छिड़कते, एक दूसरे को मिठाई खिलाते तथा शुभकामनाएं देते नजर आए। विधायक अनिल देशमुख भी जश्न में शामिल हुए।