नागपुर : अपनी छोटी बहन के साथ खेल रही 12 साल की बच्ची के पड़ोस में रहने वाले 42 साल के व्यक्ति ने अंधेरे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इस मामले में वाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम वाडी निवासी सिद्धार्थ चंदन बागड़े है। सिद्धार्थ का रवैया विकृत है और वह हर समय लड़कियों को छेड़ता रहता है।
शनिवार रात को आठ बजे पड़ोस में रहने वाली 12 वर्षीय बालिका अपनी बहन के साथ खेल रही थी। सिद्धार्थ उस लड़की को अंधेरे में ले गया। उसने उसका यौन शोषण किया। किशोरी चिल्लाई तो स्थानीय नागरिक बचाने के लिए दौड़ पडे। नागरिकों ने सिद्धार्थ की अच्छी धुलाई की। इस मामले में वाडी पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।