Nagpur Crime : शादी का लालच देकर युवती से किया गया दुष्कर्म, आरोपी फरार

    06-Nov-2023
Total Views |
 
nagpur-crime-forced-marriage-case - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : एक ही कंपनी में काम करने के दौरान एक युवक की मुलाकात एक युवती से हुई। उसने जान-पहचान का फायदा उठाकर किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने शादी से इनकार कर दिया और फरार हो गया। घटना गिट्टीखदान थाना क्षेत्र की है। आरोपी का नाम अमन शिवकुमार शर्मा (उम्र 20 साल, कृष्णा नगर निवासी) है। काम के दौरान अमन शर्मा की मुलाकात गिट्टी खदान में रहने वाली 20 साल की लड़की से हुई। दोनो दोस्त बन गए और अमन ने उसे प्यार के जाल में फसा लिया।
 
फरवरी 2023 को उसे धार्मिक पूजा अनुष्ठान का कारण बताकर पीड़िता को अपने घर ले गया। लेकिन घर पर कोई नहीं था और न ही कोई धार्मिक अनुष्ठान हो रहा था। अमन उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा। जब पीडिता ने मना किया तो उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने युवती को शादी का प्रलोभन देकर बार-बार उसका यौन शोषण किया। जब उसने शादी के बारे में पूछा तो वह टालने लगा और उल्टे सीधे जवाब देने लगा। 15 अक्टूबर को आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लड़की ने उससे पूछा कि वह शादी कब करेगा। उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की ने उसके खिलाफ गिट्टीखदान पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस के घर पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।