Maharashtra : एकनाथ खड़से को पड़ा दिल का दौरा; सीएम शिंदे ने की एयर एंबुलेंस की व्यवस्था

    05-Nov-2023
Total Views |
Eknath Khadse suffers heart attack CM Shinde arranged for air ambulance - Abhijeet Bharat
 
 
मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता विधायक एकनाथ खडसे को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एकनाथ खडसे के इलाज के लिए तुरंत एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की है। एकनाथ खडसे की बेटी रोहिणी खडसे ने मुख्यमंत्री से संपर्क किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की। जानकारी है कि खडसे को इलाज के लिए जलगांव से मुंबई में भर्ती कराया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस समय सतारा स्थित अपने गांव दारे में हैं। जैसे ही उन्हें खडसे की हालत के बारे में जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की।
 
विधायक एकनाथ खडसे को दोपहर में दिल का दौरा पड़ा .इसके बाद उन्हें जलगांव के गजानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी अस्पताल में खडसे की जांच की जा रही है। एकनाथ खडसे दो दिनों से सीने में दर्द से पीड़ित थे। उनका रक्तचाप स्थिर है। हृदय रोग विशेषज्ञ विवेक चौधरी ने कहा, खडसे की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें आगे के इलाज के लिए बॉम्बे अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया गया है।