खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में श्रीसूक्त पाठ के माध्यम से नारी शक्ति का जागरण

    29-Nov-2023
Total Views |
 
shrisukt-paath-women-empowerment-nagpur - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : ईश्वर देशमुख कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के परिसर में चल रहे खासदार सांस्कृतिक महोत्सव के पांचवें दिन के सुबह के सत्र में 1 हज़ार से अधिक महिलाओं ने श्रीसूक्त का पाठ किया। कार्यक्रम स्थल पर बरसात के चलते पानी भर गया था। पफॉर्मेन्स के ज़रिए नारी शक्ति को जागृत किया गया।
 
खासदार सांस्कृतिक महोत्सव समिति की जागर भक्तिचा के तहत मंगलवार को श्री सूक्त पाठ का आयोजन किया गया। राष्ट्र सेविका समिति की पूर्व मुख्य संचालिका प्रमिला मेंढे, संस्कार भारती की अध्यक्ष कंचन गडकरी, गिरीश व्यास, श्रीमती व्यास, अहिल्या मंदिर की अध्यक्ष शिल्पा जोग, रूसी मूल की कजाकिस्तान निवासी स्वेतलाना बगड़िया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कल रात से ही शहर में भारी बारिश हो रही है। इसके साथ ही वातावरण में ओलावृष्टि बढ़ गई। ऐसी स्थिति में भी श्रद्धालु महिलाएं सुबह छह बजे से ही ईश्वर देशमुख कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के मैदान में जुटने लगीं हुईं थीं।
 
बारिश बढ़ने के बाद भी 1 हजार से अधिक महिलाओं ने बहुत शांति और संयम से एक सुर, एक लय में श्रीसूक्त की 16 आवृत्तियां की और नारी की शक्ति का परिचय दिया।देवेश्वर अरविकर गुरुजी, अद्वैत अरविकर, शैलेश राजवाड़े, चिन्मय सालस्कर ने माई खांडेकर और भगिनी मंडल की सहायता से प्रारंभ में विश्व कल्याण का संकल्प लिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक प्राकृतिक आपदा से उबरते हुए मंडप में मौजूद शक्ति रूपिणी महिलाओं ने 'दुर्गे दुर्घट भारी' का आभास कराया। स्वेतलाना बगड़िया ने भी श्री सूक्त पाठ में भाग लिया। समन्वयक माया हाडे, दीपाली वाकडे, विवेक गर्गे, नंदा भोयर ने पहल की सफलता के लिए मदद की। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन रेणुका देशकर ने किया।